मॉनसून का मौसम : कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश का अलर्ट, मछुआरों को चेतावनी

West Bengal Weather: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मंगलवार तक तेज बारिश की आशंका है. कई जिलों के लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

West Bengal Weather: उत्तर बंगाल व दक्षिण बांग्लादेश से सटे क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार तीन जुलाई को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से शनिवार से मंगलवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश व तेज हवाएं चलने की आशंका है.

कोलकाता में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कोलकाता में शनिवार से मौसम और बिगड़ने के आसार हैं. रविवार को 70 से 100 मिलीमीटर तक बारिश व 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे निचले इलाकों में जल-जमाव की स्थिति बन सकती है.

कई जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट

शनिवार को दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, झाड़ग्राम, पुरुलिया व बांकुड़ा में येलो अलर्ट रहेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

मौसम विभाग ने तीन जुलाई से तटीय समुद्री क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की चेतावनी देते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.

Also Read: Kolkata Weather: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश, दक्षिण बंगाल में येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >