बंगाल पर भारी 72 घंटे, उत्तर से दक्षिण तक तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कोलकाता में पारा लुढ़का

West Bengal Weather Alert: पश्चिम बंगाल में 4 मई तक भारी बारिश और तूफान की चेतावनी. मौसम विभाग ने कोलकाता, दार्जिलिंग और हावड़ा समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. जानें पिछले 24 घंटों में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश.

West Bengal Weather Alert: पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी से राहत के बीच अब मौसम का मिजाज डराने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 4 मई तक गरज-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तर बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विशेषकर उप-हिमालयी जिलों में 3 मई तक ‘बहुत भारी’ बारिश होने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और हवा के बदलते रुख ने पूरे राज्य में अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

इन जिलों मे मूसलाधार बारिश का अलर्ट

  1. दार्जिलिंग
  2. जलपाईगुड़ी
  3. अलीपुरदुआर
  4. कूचबिहार

कलिम्पोंग में भू-स्खलन की आशंका, प्रशासन अलर्ट मोड पर

कलिम्पोंग में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण बंगाल में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में भी मौसम का तांडव देखने को मिल सकता है. उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, हुगली और नदिया जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता में बोले मेयर हकीम- 6 मई को शपथ लेंगी ममता बनर्जी, दुर्गापुर में ‘गुड़-बतासा’ और ‘पाचन’ वाली सियासत

कोलकाता में ठंडक, तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम

महानगर कोलकाता में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है. बारिश के कारण शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है.

हावड़ा में सबसे ज्यादा बारिश, जलमग्न हुए कई इलाके

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है. हावड़ा जिले के आमता में सबसे अधिक 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. इसके अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर हुई बारिश का आंकड़ा इस प्रकार है.

  • मयनागुड़ी : 67 मिलीमीटर
  • सॉल्टलेक : 63 मिलीमीटर
  • कोलकाता और दमदम : 54 मिलीमीटर
  • अलीपुरदुआर : 57 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप

West Bengal Weather Alert: क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है. हवा के अनुकूल रुख के कारण बादलों का जमावड़ा हो रहा है, जिससे बिजली कड़कने और अचानक तेज बारिश होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. विशेषकर खेतों में काम करने वाले किसानों को वज्रपात (Lightning) से बचने की सलाह दी गयी है.

इसे भी पढ़ें

एग्जिट पोल पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ऑफिस से तैयार हुए आंकड़े, जीतेगी TMC

बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन

डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन?

बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >