बंगाल चुनाव 2026 में बंपर वोटिंग, 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान

West Bengal Voting Percentage: पश्चिम बंगाल में 152 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है. मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रहीं हैं. दिन के 3 बजे तक ही 78.77 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान कर लिया था.

West Bengal Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग जारी है. राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हो रही है. दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत लोगों ने वोट डाल लिये हैं. सबसे अधिक वोट दक्षिण दिनाजपुर जिले में पड़े हैं. सबसे कम वोटिंग कलिम्पोंग में हुई है. दक्षिण दिनाजपुर में 81.49 प्रतिशत वोट पड़े हैं. कलिम्पोंग में अब तक 74.07 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाल लिये हैं.

3 बजे तक जिलों में वोटिंग के आंकड़े

जिले का नामवोट प्रतिशत
झारग्राम81.04
कलिम्पोंग74.07
मालदा76.22
मुर्शिदाबाद79.72
पश्चिम बर्धमान75.44
पश्चिम मेदिनीपुर81.07
पूर्व मेदिनीपुर78.94
पुरुलिया75.97
उत्तर दिनाजपुर77.32
बांकुड़ा79.88
दक्षिण दिनाजपुर81.49
दार्जिलिंग76.54
जलपाईगुड़ी78.92
अलीपुरदुआर77.53
कूचबिहार79.26
बीरभूम80.22

1 बजे तक किस जिले में कितना पड़ा वोट

मालदा में 58.45 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 62.71 प्रतिशत, पश्चिम बर्धमान में 60.37 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77 प्रतिशत, 65.77 प्रतिशत, पूर्व मेदिनीपुर में 62.90 प्रतिशत, पुरुलिया में 59.83 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 60 प्रतिशत, अलीपुरदुआर में 60.03 प्रतिशत, बांकुड़ा में 64.58 प्रतिशत, बीरभूम में 63.93 प्रतिशत, कूचबिहार में 60.75 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 59.81 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 60.84 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Voting Percentage: सुबह से ही मतदाताओं में दिखा जोश

बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदाताओं में एक अलग तरह का जोश देखने को मिला. भारी गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर वोटर की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं. शुरुआती 2 घंटे में ही 18.76 प्रतिशत मतदान हो चुका था. 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत और फिर 1 बजे तक 62.18 फीसदी लोगों ने मतदान कर लिया.

इसे भी पढ़ें

नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला

मुर्शिदाबाद के बरवान में EVM पर बवाल, मतदान केंद्र पर हंगामा, आयोग ने दी सफाई

बंगाल चुनाव 2026: जंगलमहल में ‘वोटर लिस्ट’ पर शांति, ‘रोटी-बेटी’ पर शोर, जानें क्यों झारग्राम-पुरुलिया में बेअसर SIR का मुद्दा

बंगाल में वोटर को धमकाने वालों की खैर नहीं, सीईओ का डीजीपी को पत्र- उपद्रवियों को तुरंत करें गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >