बंगाल 15 अगस्त को पेश करेगा नयी औद्योगिक नीति, भूमि अधिग्रहण नीति में भी बदलाव के संकेत

पश्चिम बंगाल 15 अगस्त को अपनी नयी औद्योगिक नीति की घोषणा करने जा रहा है. यह नीति निवेश आकर्षित करने, विनिर्माण को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन पर केंद्रित होगी. भूमि के पुन: उपयोग और उद्योगों को वित्तीय प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर दिया जायेगा.

West Bengal New Industrial Policy 15 August Land Policy: पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी नयी औद्योगिक नीति की घोषणा करेगी. उन्होंने बताया कि यह नीति निवेश आकर्षित करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन पर विशेष जोर देगी.

भूमि के री-यूज और उद्योगों को वित्तीय प्रोत्साहन पर जोर : वित्त मंत्री

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पूर्वी क्षेत्र द्वारा आयोजित पूंजी बाजार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दासगुप्ता ने कहा कि राज्य को व्यापक भूमि नीति की आवश्यकता है. उन्होंने बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों की भूमि के फिर से उपयोग और उद्योगों को वित्तीय प्रोत्साहन देने पर जोर दिया.

औद्योगिक विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही सरकार

सीआईआई के ही एक अन्य कार्यक्रम ‘मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव ईस्ट’ में राज्य के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने कहा कि सरकार राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर रही है. इसका उद्देश्य वर्ष 2027 तक पश्चिम बंगाल को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में शामिल करना है.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी सरकार के फैसले से उद्योग जगत बम-बम, कहा- बंगाल में बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

नयी औद्योगिक नीति की खास बातें

उन्होंने कहा कि नयी औद्योगिक नीति में एकल खिड़की मंजूरी व्यवस्था, विभिन्न स्तरों पर समयबद्ध स्वीकृति, भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित भूमि बैंक, स्पष्ट प्रोत्साहन ढांचा, क्षेत्र आधारित औद्योगिक विकास, मजबूत लॉजिस्टिक ढांचा और मंजूरी प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे प्रावधान शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में तेज होगी औद्योगिकीकरण की रफ्तार, भूमि के लिए बनेगी नयी नीति

बंगाल की औद्योगिक नीति तैयार : तापस रॉय

रॉय ने कहा कि पारदर्शी औद्योगिक नीति तैयार कर ली गयी है और सरकार अगस्त तक औद्योगिक विकास की अगली योजना की घोषणा करने की उम्मीद कर रही है. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुपालन को आसान बनाने और कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की सत्ता बदलते ही टाटा समूह की सिंगूर वापसी की तैयारी, शमिक भट्टाचार्य बोले- प्रायश्चित नहीं, औद्योगिक पुनर्जागरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >