West Bengal News: रात भर धरने के बाद पुलिस ने रूपा गांगुली को किया गिरफ्तार, ले गई लालबाजार

West Bengal : भाजपा नेता को बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन से लालबाजार ले जाया गया. गुरुवार सुबह कुछ पुलिस अधिकारियों ने रूपा को सूचित किया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है.

West Bengal : पश्चिम बंगाल के बांसद्रोणी थाने में रातभर धरने पर बैठने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने रूपा गंगोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा नेता को बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन से लालबाजार ले जाया गया. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कुछ पुलिस अधिकारियों ने रूपा को सूचित किया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. इसके बाद बांसद्रोणी थाना परिसर से रुपा को पुलिस गाड़ी में उठा कर ले गई. उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी थीं. रूपा गांगुली ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें वॉशरूम जाने की इजाजत भी नहीं दी.

रूपा गांगुली को रखा गया है लालबाजार के सेंट्रल लॉकअप में

रुपा गांगुली की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा, उन्होंने बांसद्रोणी की घटना का विरोध किया और थाने में बैठ गईं. लेकिन राज्य की तृणमूल सरकार को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक रूपा को लालबाजार के सेंट्रल लॉकअप में रखा गया है.

Also Read : ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, Kolkata Doctor Murder Case के विरोध में मेडिकल छात्रों ने सिलीगुड़ी में निकाला मशाल जुलूस

सड़क हादसे के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रूपा का धरना

बांसद्रोणी में हुए सड़क हादसे के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रूपा बुधवार की रात से ही थाने में धरने पर बैठी हुई थी. उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह थाने में ही बैठे रहेंगे. गुरुवार की सुबह उन्होंने थाना परिसर में बैठकर बांसद्रोणी की घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी जाहिर किया.

Also read : जेल में सीबीआइ ने अभिजीत मंडल और संदीप घोष से फिर की पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >