West Bengal Post Poll Violence 2026| जामुड़िया, जीतेंद्र त्रिवेदी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले सोमवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. जामुड़िया के चुरुलिया इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
टीएमसी कार्यालय जलकर हो गया राख
घटना सोमवार (4 मई) को हुई, जब मतगणना के रुझानों के बीच चुरुलिया में टीएमसी कार्यालय से अचानक आग की लपटें उठती देखी गयीं. देखते ही देखते पूरा कार्यालय जलकर खाक हो गया. टीएमसी नेतृत्व ने सीधा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने जान-बूझकर इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इलाके में सुरक्षा बलों को किया गया तैनात
हालांकि, भाजपा की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. प्रशासन की ओर से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. बहरहाल, इलाके में तनावपूर्ण शांति है. सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को टाला जा सके.
इसे भी पढ़ें
Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी की लंबी छलांग, पांचवें राउंड में 16 हजार की बढ़त
मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान
