West Bengal News: बंगाल में शुरू हुई राजनीतिक हिंसा, नदिया में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का आगाज हो गया है. लोकसभा चुनाव खत्म होते ही नदिया में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

West Bengal Crime News: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही बंगाल में राजनीतिक हिंसा शुरू हो गई है. नदिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ था. परिवार का दावा है कि भाजपा की सदस्यता लेने की वजह से ही उसकी हत्या की गई है.

West Bengal के नदिया में भाजपा कार्यकर्ता के सिर में मारी गोली

भाजपा कार्यकर्ता का नाम हफीजुल शेख है. पुलिस ने बताया है कि शनिवार (1 जून) की शाम को नदिया में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हफीजुल शेख को उस वक्त गोली मारी, जब वह चाय दुकान पर था. पुलिस के मुताबिक, हफीजुल के सिर में गोली मारी गई है. हफीजुल के परिजनों का कहना है कि भाजपा में शामिल होने की वजह से ही उसकी हत्या हुई है.

आरोपी की हो गई पहचान, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

हफीजुल की हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि हफीजुल शेख का आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं, जिस शख्स ने हफीजुल की हत्या की है, उसका भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कहा है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के बाद भी हुई थी हिंसा

हफीजुल शेख हत्याकांड को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा के रूप में देखा जा रहा है. पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों के बाद भी बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं देखने को मिली थी. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था. सत्ताधारी दल पर आरोप लगा था कि विरोधी दलों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

अंतिम चरण के मतदान में हुई सबसे अधिक हिंसा : शुभेंदु अधिकारी

छिटपुट हिंसा के बीच दमदम, बारासात और बशीरहाट में मतदान हुआ संपन्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >