पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के एक नंबर से कथित तौर पर फोन कॉल आने के बाद बृहस्पतिवार को यहां बेपोर में हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति से केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.
बेपोर की पुलिस ने उठाया
बेपोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान पाकिस्तान के एक नंबर से आयी केवल एक कॉल का पता चला. इसके अलावा कोई अन्य संदिग्ध सामग्री नहीं मिली. अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति मछली पकड़ने वाली एक नौका पर काम करने के लिए केरल आया था. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.
