बंगाल के 3 जिलों में भारी वर्षा और 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Today 7 September 2026: दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के असर से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. इसकी वजह से पश्चिम बंगाल के कम से कम 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 7 सितंबर को बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी कोलकाता का वेदर अपडेट यहां पढ़ें.

Weather Today 7 September 2026: दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) और बांकुड़ा से गुजर रहे मानसून ट्रफ के असर से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. इसकी वजह से पश्चिम बंगाल के कम से कम 3 जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. कुछ जगहों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र कोलकाता ने यह जानकारी दी है.

दक्षिण बंगाल में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के मजबूत होने से सोमवार को 7 सितंबर को सुबह 08:30 बजे से 8 सितंबर को सुबह 08:30 बजे तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश (70 से 110 सेंटीमीटर), वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना है.

7 सितंबर को इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट| Heavy Rain Alert

  • बांकुड़ा (Bankura)
  • पश्चिम बर्धमान (West Burdwan)
  • बीरभूम (Birbhum)

ये भी पढ़ें: कल का मौसम : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका

  • बांकुड़ा
  • पुरुलिया
  • पश्चिम बर्धमान
  • बीरभूम

ये भी पढ़ें: कोलकाता का मौसम अपडेट: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट

30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने कहा है कि बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिले में भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जतायी गयी है.

Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में होगी हल्की बारिश

दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया और पूर्व बर्धमान में भी कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वर्षा के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! समुद्र में उठ सकती हैं ऊंची लहरें, जानें कोलकाता का मौसम

बंगाल में क्यों हो रही बारिश?

दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है. मानसून ट्रफ बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) से होते हुए पूर्व में त्रिपुरा तक जा रही है. इसके अलावा गुजरात से बांग्लादेश तक फैली एक हवा की पट्टी (Trough) झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है. इन मौसमी प्रणालियों के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. जिससे 7 सितंबर से 9 सितंबर के बीच दक्षिण बंगाल और 6 से 8 सितंबर के बीच उत्तर बंगाल में भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >