बंगाल चुनाव 2026 में 33 उम्मीदवार उतारेगा ISF, नौशाद सिद्दीकी का ऐलान

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के प्रमुख ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह इस विधानसभा चुनाव में 33 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा. वाम मोर्चा से 29 सीटों पर समझौता हो गया है. 4 अन्य सीटों पर भी उसने उम्मीदवार उतारने की बात कही है.

West Bengal Elections 2026: इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने घोषणा की है कि वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 33 सीट पर चुनाव लड़ेगा. इनमें 4 ऐसे निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां वाम मोर्चा के साथ सीट बंटवारे की बातचीत में अभी तक सहमति नहीं बन पायी है.

वाम मोर्चा के साथ 29 सीट पर हो गया समझौता

आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) नीत वाम मोर्चा के साथ 29 सीट पर समझौता कर लिया है. वह नंदीग्राम, पांशकुड़ा पश्चिम, भगवानगोला और मुराराई में भी अपने उम्मीदवार उतारेगा.

सिद्दीकी को उम्मीद- वाम मोर्चा नहीं उतारेगा उम्मीदवार

सिद्दीकी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच अंतिम समझौता न होने के बावजूद इन 4 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है. उनकी पार्टी की ओर से वामपंथी नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी गयी है. सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा- हमें उम्मीद है कि वाम मोर्चा इन 4 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार नहीं उतारेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Elections 2026: उत्तर और दक्षिण 24 परगना की 8-8 सीटों पर ISF देगा उम्मीदवार

इस मुद्दे को मामूली मतभेद बताते हुए उन्होंने उम्मीद जतायी कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आम सहमति बन जायेगी. जिन 33 सीटों पर आईएसएफ अपने उम्मीदवार उतारेगा, उनमें दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में 8-8 सीटें शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट

इसे भी पढ़ें : भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली

आईएसएफ के इकलौते विधायक हैं नौशाद सिद्दीकी

फुरफुरा शरीफ के पहले पीर मोहम्मद अबू बकर सिद्दीकी के वंशज नौशाद सिद्दीकी निवर्तमान बंगाल विधानसभा में आईएसएफ के इकलौते विधायक हैं. वे दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा. मतों की गिनती 4 मई को होगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे सलीम व सुजन, जारी हुई वामो की दूसरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >