क्या TMC बचा पाएगी अपनी ग्लैमरस सीट, सायंतिका बनर्जी के गढ़ में BJP के सजल घोष

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बारानगर सीट अचानक चर्चा के केंद्र में आ गई है. यह सीट पहले भी अहम रही है, लेकिन इस बार मुकाबला कुछ अलग ही अंदाज में देखने को मिल रहा है. यहां सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि ग्लैमर और जमीनी पकड़ की सीधी टक्कर बन गई है. एक तरफ TMC की स्टार उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी हैं, तो दूसरी ओर BJP के तेजतर्रार नेता सजल घोष मैदान में डटे हैं.

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बारानगर सीट पर TMC ने सायंतिका बनर्जी को उतारकर इस सीट को हाई प्रोफाइल बना दिया. उनकी रैलियों में अच्छी भीड़ देखने को मिली और पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सड़क पर उतरकर उनके लिए प्रचार करती नजर आईं. सायंतिका की पहचान सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में बनाने की कोशिश की गई. अब सवाल यही है कि क्या उनका ग्लैमर वोट में बदल पाएगा.

सजल घोष का आक्रामक अभियान

दूसरी तरफ BJP ने सजल घोष को उतारकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया. सजल घोष अपनी साफ बोलने की शैली और लोकल मुद्दों पर पकड़ के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार, विकास की कमी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया. उनकी रणनीति साफ थी कि जनता के असली मुद्दों को सामने रखकर वोट हासिल किया जाए.

West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates यहां चेक करें

मुद्दे जो बने गेम चेंजर

इस बार बारानगर में सिर्फ चेहरे नहीं, बल्कि मुद्दों ने भी बड़ा रोल निभाया है. शिक्षा भर्ती घोटाले ने युवाओं में नाराजगी पैदा की. कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे. इसके अलावा जलभराव, ट्रैफिक और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे लोकल मुद्दों ने भी वोटर्स को प्रभावित किया. इन सभी बातों ने मुकाबले को और ज्यादा टक्कर वाला बना दिया.

West Bengal Election Result 2026: बारानगर सीट के कैंडिडेट्स

रुझानों में कांटे की टक्कर

मतगणना के शुरुआती रुझानों में कभी सायंतिका आगे दिखीं तो कभी सजल घोष बढ़त बनाते नजर आए. यह सीट पूरी तरह से फाइट में बनी हुई है. निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी वोट कटवा की भूमिका निभाकर समीकरण बिगाड़ दिया है. हर राउंड के साथ मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है.

नतीजा क्या संकेत देगा

बारानगर सीट का रिजल्ट (West Bengal Election Result 2026) सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं होगा. यह तय करेगा कि जनता ग्लैमर को तरजीह देती है या जमीनी मुद्दों को. अगर सायंतिका जीतती हैं, तो यह TMC के लिए बड़ी राहत होगी. लेकिन अगर BJP यहां जीत दर्ज करती है, तो यह साफ संकेत होगा कि बंगाल की राजनीति में बदलाव की हवा चल रही है.

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में दोहरायेंगे इतिहास? नंदीग्राम के ‘नायक’ से ममता बनर्जी का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’ बनने की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >