West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates
| पार्टी का नाम | सीटों पर है आगे | सीटों पर जीत मिली | बहुमत के लिए जरूरी |
|---|---|---|---|
| तृणमूल कांग्रेस | 00 | 81 | -66 |
| भाजपा | 00 | 206 | +59 |
| कांग्रेस | 00 | 02 | –145 |
| वाममोर्चा | 00 | 02 | –145 |
| अन्य | 00 | 02 | –145 |
| कुल | 000 | 293 |
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: रघुनाथपुर में तृणमूल कार्यालय पर हमला
पुरुलिया में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया. स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रघुनाथपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए. इतना ही नहीं, उन्होंने टीएमसी के एक कैंप कार्यालय पर भी हमला बोल दिया. घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: कलिम्पोंग सीट से कौन जीता
भरत कुमार छेत्री ने कलिम्पोंग सीट 21,464 वोट के अंतर से जीती, सैकत पांजा ने पूर्वी बर्धमान जिले के मान्टेश्वर से 14,798 वोट से, करफा सौमेन ने उसी जिले के भातर निर्वाचन क्षेत्र से 6,528 वोट से, अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण से 40,839 वोट से, शंकर कुमार गुच्छैत ने मेदिनीपुर से 38,747 वोट से और नोमान राय ने 6,057 वोट के अंतर से जीत हासिल की.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: हावड़ा मैदान में BJP-TMC समर्थकों के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल के हावड़ा मैदान इलाके में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: दुर्गापुर में जमकर बवाल, टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़
दुर्गापुर के मुचिपारा में तृणमूल पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई. इलाके में बहुत ज़्यादा तनाव है. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सर्विस रोड को ब्लॉक करके विरोध किया. बहुत ज़्यादा तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रल फोर्स पहुंची. सेंट्रल फोर्स के साथ झड़प हुई.
Bhabanipur Result 2026: अभिषेक बनर्जी ने काउंटिंग प्रोसेस को बताया ‘स्लो’
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लोग जो भी फैसला सुनाएंगे, उसे सभ्य समाज में सभी को मानना चाहिए. हालांकि, काउंटिंग प्रोसेस बहुत धीमी रही है. पहले, 2021 में, लगभग 90% काउंटिंग साढ़े आठ घंटे में पूरी हो गई थी; अब, उसी समय में सिर्फ़ 6-8 राउंड ही पूरे हुए हैं. मैं सभी से सब्र रखने की अपील करता हूं. मैं सभी तृणमूल काउंटिंग एजेंट्स से भी अपील करता हूं कि वो किसी भी हालत में काउंटिंग सेंटर न छोड़ें. कई जगहों पर, नतीजे मीडिया को भी नहीं बताए जा रहे हैं. बर्धमान दक्षिण में, तृणमूल कांग्रेस पहले ही जीत चुकी है, फिर भी दोबारा काउंटिंग हो रही है. कल्याणी में, कम से कम आठ EVM ऐसी हैं जहां कंट्रोल यूनिट डेटा फॉर्म 17C से मैच नहीं कर रहा है.’
West Bengal Election Result: महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष के चुनाव आयोग पर आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर टीएमसी के सागरिका घोष और महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. सागरिका घोष ने सवाल उठाया कि दो बज चुके हैं, लेकिन बंगाल में एक भी नतीजा घोषित नहीं किया है. बस इधर-उधर रुझान जारी कर रहे हैं, ताकि बीजेपी के लिए माहौल बनाया जा सके. यह देरी क्यों, ज्ञानेश। वहीं महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि 70 काउंटिंग सेंटर्स पर जानबूझकर काउंटिंग स्लो है. चुनाव आयोग जानबूझकर डाटा अपलोड नहीं कर रहा है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: आसनसोल मतगणना केंद्र पर झड़प, तोड़फोड़ की खबर
आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प हो गई, जिसके चलते कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: मुर्शिदाबाद की दोनों सीटों पर हुमायूं कबीर आगे
मुर्शिदाबाद की नौदा और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर इस वक्त आगे चल रहे हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: बैरकपुर में बवाल, सीआरपीएफ ने पटकी लाठियां
बंगाल के बैरकपुर में जबरदस्त हंगामा हुआ है. बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़ गए हैं. सीआरपीएफ के जवानों ने उपद्रवियों को पकड़ा. कुछ लोगों के हटाने के लिए लाठियां पटकनी पड़ी. बैरकपुर में यह हंगामा काउंटिंग सेंटर पर ही हुआ है. राज्य की पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है.एक ने बताया कि मैं बीजेपी का एजेंट हूं. मैं निकल रहा था और अचानक सीआरपीएफ ने हमें हटा दिया. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने किसी भी प्रकार के जश्न पर रोक लगाई है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता नहीं मान रहे जिसके चलते उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है. बैरकपुर केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह का इलाका है.
Also Read: बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: मालदा में बख्तरबंद वाहनों से निगरानी
पश्चिम बंगाल के मालदा के मुस्लिम-बहुल इलाकों में CRPF के जवानों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया गया है. CRPF वाहनों ने सड़कों पर ऐलान किया कि धार्मिक तनाव भड़काने, पत्थरबाजी करने या सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से और कानून के अनुसार निपटा जाएगा.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: 11वें राउंड में ममता 9 हजार से आगे
भवानीपुर में एक समय ममता बनर्जी की बढ़त का अंतर 19 हजार तक चला गया था, जो कि अब घटकर सिर्फ 9000 पर आ गया है. 11 राउंड की गिनती के बात ममता बनर्जी को अब तक 42796
मत मिले हैं. वहीं, हीं शुभेंदु अधिकारी को 33321 मत प्राप्त हुए हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सभी सीटों का आया रुझान
पश्चिम बंगाल विधानसभा के सभी सीटों का रुझान सामने आ गया है. भाजपा 167 सीटों पर बढ़त बना चुकी है. तृणमूल 116 सीटों पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर में पीछे चल रही हैं. कांग्रेस दो और वामपंथी दल भी दो सीटों पर आगे चल रहे हैं. तीन सीटों पर अन्य दलों ने बढ़त बना रखी है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तरपारा में कल्याण बनर्जी के बेटे पीछे
उत्तरपारा में कल्याण बनर्जी के बेटे सिरसन्या बंदोपाध्याय पीछे चल रहे हैं, जबकि उनके मुकाबले बीजेपी की ओर से उतारे गए पूर्व NSG कमांडो दिपांजन चक्रवर्ती आगे चल रहे हैं. चुनाव से पहले, श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा था कि उनके बेटे इस साल के बंगाल विधानसभा चुनावों में सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: ममता बनर्जी अब जीत की तरफ
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी अब जीत की तरफ आगे बढ़ती दिख रही है. 6 राउंड की गिनती के बाद वह 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं. उन्हें अब तक 30548 मत मिले हैं. वहीं,
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 11155 मत मिले हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: अभी कई राउंड की गिनती बाकी: ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुरुआती रुझानों पर कहा है कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है. कई सीटों पर कांटे का मुकाबला है. अंतिम रांउड तक इंतजार करना होगा. ममता बनर्जी ने काउंटिंग के बीच लाइव आकर कहा कि काउंटिंग सेंटर्स पर चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है. ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंट्स से कहा कि वे अभी डटे रहें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से वहीं डटे रहें, अभी निराश न हों और हटे नहीं. ममता बनर्जी ने दावा किया कि 100 से ज्यादा ऐसी सीटे हैं जहां पर टीएमसी आगे चल रही है लेकिन चुनाव आयोग हमें पीछे दिखा रहा है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी ही जीतेगी.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: पश्चिम बर्दवान जिले के नौ विधानसभा सीटों के रुझान
सातवें राउंड की गिनती के बाद
रानीगंज – भाजपा के पार्थ घोष 10252 वोट से आगे
छठवें राउंड की गिनती के बाद
जामुड़िया – भाजपा के डॉ बिजन मुखर्जी 8898 वोट से आगे
पांचवे राउंड की गिनती के बाद
कुल्टी – भाजपा के डॉ अजय पोद्दार 5690 वोट से आगे
नौवें राउंड की गिनती के बाद
आसनसोल दक्षिण – भाजपा की अग्निमित्रा पॉल 24888 से आगे
पांचवे राउंड की गिनती के बाद
आसनसोल उत्तर – तृणमूल कांग्रेस के मलय घटक 10934 वोट से आगे
सातवें राउंड की गिनती के बाद
बाराबनी – भाजपा के अरिजीत राय 8201 वोट से आगे
चौथे राउंड की गिनती के बाद
दुर्गापुर पश्चिम – भाजपा के लखन घोड़ूई 6518 वोट से आगे
छठवें राउंड की गिनती के बाद
दुर्गापुर पूर्व – भाजपा के चन्द्र शेखर बनर्जी 7286 वोट से आगे
पांचवे राउंड की गिनती के बाद
पांडवेश्वर – भाजपा के जितेंद्र तिवारी 3818 वोट से आगे
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: ममता बनर्जी के 13 मंत्री पीछे
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के 34 में 13 मंत्री पीछे चल रहे हैं. सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रूपा गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस की अरुन्धुति मैत्रा को पछाड़ दिया है. रूपा गांगुली, अरुन्धुति मैत्रा से 1738 वोटों से आगे हैं. बंगाल में बीजेपी 187 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी 10. सीटों पर आगे चल रही है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: बंगाल के बांकुरा में टीएमसी और बीजेपी के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है. बताया जा रहा है कि कुछ गुस्साए टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया. बताया जा रहा है कि बीजेपी जश्न मना रही थी, इसी बीच टीएमसी के कुछ लोग बौखला गए और झड़प हो गई. मौके पर मौजूद सीआरपीएफ और बंगाल पुलिस ने स्थिति की कंट्रोल किया. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सागरदिघी में बायरन बिश्वास आगे
सुबह से पीछे चल रहे बायरन बिश्वास ने दिन बढ़ने के साथ ही बढ़त बना ली. सागरदिघी से तृणमूल उम्मीदवार बायरन बिश्वास ने लगभग अपनी हार की भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने स्ट्रांग रूम को लेकर भी शिकायत की. मतगणना के अभी कई दौर बाकी हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: पूर्व बर्धमान जिले में भाजपा 10 सीट पर आगे
पूर्व बर्धमान जिले में भाजपा 10 सीट पर आगे. 6 सीट पर तृणमूल आगे. बोलपुर सीट चंद्र नाथ सिन्हा आगे. बीरभूम मयूरेश्वर सीट से भाजपा प्रार्थी दूध कुमार मंडल 8100 वोट से आगे. बीरभूम हासन सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी काजल शेख 11 हजार वोट दे आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी 7698 वोटों से आगे. बैरकपुर से बीजेपी के कौस्तव बागची 4874 वोट से आगे चल रहे है. जगदल से बीजेपी के राजेश कुमार 1965 वोट से आगे चल रहे है. दांतन और केशियाड़ी में तीसरे राउंड के अंत तक भाजपा क्रमशः 2208 और 1474 वोटों से आगे है. दासपुर में भाजपा 1911 वोटों से आगे हो गई है. पिंगला में दूसरे राउंड के अंत तक भाजपा 2220 वोटों से आगे है. 3 राउंड में भाटपार के भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह 6600 वोट आगे जा रहा है. पश्चिम बर्धमान के सभी 9 सीटों पर बीजेपी आगे, मंत्री मलय घटक, प्रदीप मजूमदार पिछड़े. बीरभूम मयूरेश्वर सीट से भाजपा प्रार्थी दूध कुमार मंडल 8100 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: ममता बनर्जी ने 8000 से अधिक मतों की बढ़त
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर 4 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ममता बनर्जी ने 8000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 17244 मत मिल चुके हैं.
वहीं, हीं शुभेंदु अधिकारी को 8762 वोट मिले हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सोनारपुर में रूपा गांगुली आगे
सोनारपुर दक्षिण में पहला दौर. रूपा गांगुली को 5600 वोट मिले, लवली को 3862 वोट. भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली 1738 वोटों से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: बीजपुर काउंटिंग रोका गया
बीजपुर विधानसभा में प्रथम राउंड में भाजपा के उम्मीदवार सुदीप्तो दास 1200 वोट से आगे जा रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोध अधिकारी आपत्ति जताने पर अभी काउंटिंग रुका हुआ है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: पुरुलिया के 9 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी आगे
पुरुलिया जिले की 9 विधानसभा सीटों पर इस वक्त भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. रघुनाथपुर कॉलेज काउंटिंग सेंटर के बाहर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर विजयउत्सव मनाया. मतगणना के रुझानों में भाजपा का दबदबा साफ दिख रहा है, जिससे समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. जिले भर से आ रही अपडेट्स के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी एक के बाद एक सीटों पर लीड बढ़ा रहे हैं. स्थानीय स्तर पर यह नतीजा राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: नारायणगढ़ तृणमूल आगे
पहले राउंड के अंत में पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा में तृणमूल उम्मीदवार प्रतिभा रानी माइती 749 वोटों से आगे हैं. केशपुर विधानसभा में तीसरे राउंड के अंत में तृणमूल उम्मीदवार शिउली साहा 191 वोटों से आगे चल रही हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates:कौन कहां से आगे
बरानगर में बीजेपी के सजल घोष 3500 वोट से आगे. दमदम में बीजेपी के अरिजीत बख्शी 1000 वोट से आगे. मंत्री बात्य बसु पीछे चल रहे हैं. खड़दह में बीजेपी के कल्याण चक्रवर्ती 5300 वोट से आगे हैं. कमरहटी में टीएमसी के मदन मित्रा 7000 वोट से आगे हैं. पानीहाटी में बीजेपी के रत्नादेब नाथ आगे चल रही हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: दक्षिण 24 परगना में कौन आगे है?
सागर विधानसभा में भाजपा आगे है. काकद्वीप विधानसभा में तृणमूल आगे है. पथारप्रतिमा विधानसभा में तृणमूल आगे है. पहले चरण के मतदान के अंत में, काकद्वीप से तृणमूल उम्मीदवार मोंटूराम पाखीरा 2,749 वोटों से आगे हैं. सागर से तृणमूल उम्मीदवार बंकिम चंद्र हाजरा 449 वोटों से पीछे हैं. भाजपा उम्मीदवार सुमंता मंडल आगे हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates:रत्ना देवनाथ आगे
आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ 3000 से अधिक वोटों से आगे. राशबिहारी सीट से राउंड ३ गिनती में भी भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता आगे. शंकर घोष सिलीगुड़ी से जीत की तरफ अग्रसर, 8 हजार की लीड
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: इन सीटों पर भाजपा आगे
कटवा प्रथम राउंड में भाजपा 4409 वोट से आगे. खड़गपुर ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार तपन भुइया 2559 वोट से आगे. कालना भाजपा 797 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: अग्निमित्रा पाल आगे
पश्चिम बर्धमान जिले के नौ में से नौ सीटों पर ही भाजपा को बढ़त. अग्निमित्रा पाल चौथे राउंड में 15,419 वोट से आगे. हासन में तृणमूल कांग्रेस के काजल शेख आगे. खड़गपुर ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार तपन भुइया 2559 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: ममता आगे
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी एक बार फिर आगे हो गयीं हैं. सुबह ममता आगे चल रही थी, लेकिन बाद में शुभेंदु अधिकारी आगे हो गये थे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: बीरबाहा हांसदा 974 वोटों से पीछे
बेलेघाटा में कुणाल पीछे चल रहे हैं, बेहाला पश्चिम में रत्ना आगे हैं. बेलेघाटा में कुणाल घोष 300 वोटों से पीछे हैं. बेहाला पश्चिम में तृणमूल उम्मीदवार रत्ना चटर्जी आगे हैं. बेहाला पूर्व में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाषिश दास आगे हैं. पहले चरण के बाद बिनपुर में भाजपा आगे है. मंत्री बीरबाहा हांसदा 974 वोटों से पीछे हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: बाराबानी से तृणमूल पीछे
पश्चिम बर्धमान जिले के नौ सीटों में से तृणमूल के लिए सबसे सुरक्षित सीट बाराबानी से तृणमूल उम्मीदवार विधान उपाध्याय पीछे चल रहे हैं. बीरभूम के रामपुरहाट सीट से भाजपा आगे. सिउड़ी सीट से भाजपा 2300 वोट से आगे. लाभपुर में भाजपा आगे. बर्धमान कालना सीट से भाजपा के सिद्धार्थ मजूमदार 2427 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: दिलीप घोष आगे
खड़गपुर सदर सीट दिलीप घोष प्रथम राउण्ड में 1500 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: आसनसोल दक्षिण में भाजपा आगे
अग्निमित्रा 6,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. आसनसोल दक्षिण में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल 6,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. बागदा में सोमा ठाकुर 2,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. कस्बा में निवर्तमान मंत्री जावेद खान आगे चल रहे हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: श्यामपुकुर में भाजपा आगे
शशि पांजा पिछड़ रही हैं. श्यामपुकुर में शशि पांजा पिछड़ रही हैं. ईवीएम मतगणना के पहले चरण के बाद भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती आगे चल रही हैं. फिलहाल उनकी बढ़त 284 वोटों की है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: नंदीग्राम में सुभेंदु 3000 वोटों से आगे
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी 3,000 वोटों से आगे. तृणमूल उम्मीदवार पवित्रा सरकार पिछड़ गये हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: ओंदा में भाजपा आगे
ओंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अमरनाथ शाखा 2850 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: बांकुड़ा में भाजपा आगे
बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नीलाद्री शेखर दाना 5110 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates:भाटपाड़ा से भाजपा आगे
भाटपाड़ा विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह 3200 से वोट से आगे जा रहा है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: दिलीप घोष आगे
खड़गपुर सदर से भाजपा के दिलीप घोष तृणमूल के प्रदीप सरकार से करीबन 959 वोट से आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सपना साकार हो रहा
शुरुआती रुझानों में बढ़त पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ताओं का सपना साकार हो रहा है.आज बंगाल में हमारी सरकार बनकर रहेगी. स्वतंत्रता के बाद ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा है.शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो गए हैं.महाजंलराज समाप्त होकर रहेगा.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: भाजपा आगे
पुरुलिया जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
इन सीटों पर भाजपा आगे
जंगीपुर
कृष्णानगर उत्तर
नोवापाड़ा
जगद्दल
भाटपाड़ा
जोड़ासांको
श्यामपुकुर
झारग्राम
बिनपुर
बलरामपुर
रामपुरहाट
लाभपुर
गंगारामपुर
बालुरघाट
मुर्शिदाबाद
गायघाटा
बारासात
बसंती
सोनारपुर दक्षिण
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: तृणमूल आगे
पूर्व बर्धमान जिले के केतुग्राम, कटवा और मंगलकोट में तृणमूल कांग्रेस आगे.बीरभूम के सिउड़ी सीट पर भाजपा आगे. तीन सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: कटवा में तृणमूल आगे
डाक मतों की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबींद्रनाथ चटर्जी कटवा निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं. मंगलकोट निर्वाचन क्षेत्र में तृणमूल के उम्मीदवार अपूर्बा चौधरी आगे हैं. केतुग्राम विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल के उम्मीदवार शेख शाहनवाज आगे चल रहे हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सुजीत, ब्रत्य आगे
विधाननगर में सुजीत बसु आगे. रासबिहारी में देबाशीष कुमार पीछे. दमदम में ब्रत्य बसु आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: राश बिहारी में स्वपन दासगुप्ता आगे चल रहे हैं
भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता राश बिहारी निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबाशीष कुमार पीछे चल रहे हैं. तृणमूल उम्मीदवार शोभंदेव चटर्जी बल्लीगंज में आगे चल रहे हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: उदयन पिछड़ गये
पोस्टल बैलेट में दिनहाटा से बीजेपी उम्मीदवार उदयन गुहा पीछे. तृणमूल उम्मीदवार ब्रत्य बसु बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. जादवपुर में सीपीआईएम उम्मीदवार विकास रंजन चौधरी पीछे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: लालगोला में कांग्रेस आगे
बहारमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी आगे. लालगोला में कांग्रेस आगे. जंगीपुर विधानसभा सीट संख्या 58 में डाक मतपत्र के आधार पर भाजपा आगे. सूती विधानसभा सीट संख्या 57 में कांग्रेस आगे. सूती में कांग्रेस आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: जांगीपारा में भाजपा आगे
जांगीपारा में भाजपा आगे. चांदिताला विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्र के आधार पर भाजपा आगे. जांगीपारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: राकेश सिंह के साथ झड़प
सेंट थॉमस बॉयज़ स्कूल के अंदर हंगामा. भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार की रैली. मतगणना अभी शुरू नहीं हुई है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: पानीहाटी में भाजपा आगे
पानीहाटी में रत्ना देबनाथ आगे चल रही हैं. पानीहाटी में बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ आगे चल रही हैं. शिवपुर में बीजेपी उम्मीदवार रुद्रनील घोष आगे चल रहे हैं.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: शुरुआत में भगवा तूफान
उत्तर बंगाल में भाजपा आगे. डाक मतों की गिनती शुरू होते ही दिनाजपुर की दो सीटों पर भाजपा आगे. दक्षिण दिनाजपुर में भाजपा 4 सीटों पर आगे, तृणमूल दो सीटों पर आगे. उत्तर दिनाजपुर में भाजपा 4 सीटों पर आगे. अलीपुरदुआर की सभी 5 सीटों पर भाजपा आगे. जलपाईगुड़ी की 7 में से 5 सीटों पर भाजपा आगे. दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर भाजपा आगे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: रुझान में भाजपा आगे
दबग्राम फुलबारी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा आगे है. राजगंज में कड़ी टक्कर जारी है. जलपाईगुड़ी में भाजपा आगे है. मैनागुड़ी में भी कड़ी टक्कर जारी है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: मतगणना शुरू नहीं हुई
हावड़ा में अभी तक मतगणना शुरू नहीं हुई है. भले ही सुबह के लगभग 8:30 बज चुके हैं, लेकिन हावड़ा में डाक मतों की गिनती अभी तक शुरू नहीं हुई है. आरामबाग में भी यही स्थिति है. वहां भी मतगणना अभी तक शुरू नहीं हुई है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates:खोला जा रहा है स्ट्रांग रूम
बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज के मतगणना केंद्र में एक स्ट्रांग रूम खोला जा रहा है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू
भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में रुझान सामने आएंगे. इससे पहले ममता ने अपनी पार्टी के एजेंटों जें टोंके साथ एक और बैठक की थी.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सुरक्षा की सख्त व्यवस्था
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती सखावत मेमोरियल में होगी. यहां सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है. हर गली में पुलिस गश्त कर रही है. इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के चुनावी भविष्य का फैसला होने वाला है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए
भवानीपुर सीट पर डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होगी. EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू होगी. पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर अब से कुछ ही देर में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. मजिस्ट्रेट की तैनाती में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए हैं. मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में है.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: महुआ ने लगाया आरोप
कृष्णा नगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने कृष्णा नगर मतदान केंद्र में सीसीटीवी बंद होने का आरोप लगाया.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates:राणाघाट मतगणना केंद्र पर तनाव
राणाघाट मतगणना केंद्र पर तनाव का माहौल है, क्योंकि कर्मचारी समय पर पहुंचे. उन्हें पहचान पत्र नहीं दिए गए. कर्मचारी समय पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि उनके पहचान पत्र मान्य नहीं थे.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: जय बांग्ला का नारा
बैरकपुर काउंटिंग केंद्र में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर जय बांग्ला का नारा लगाया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम का नारा लगाया.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: अलग-अलग रंग के गमछों का इस्तेमाल
दुर्गापुर विधानसभा चुनाव मतगणना के दौरान दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर में टीएमसी और बीजेपी एजेंटों की पहचान के लिए अलग-अलग रंग के गमछों का इस्तेमाल किया गया. पांडेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी के काउंटिंग एजेंट लाल गमछा पहनकर पहुंचे, जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के एजेंट पीले गमछे में नजर आए. सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई थी. मतगणना केंद्र के भीतर इस रंग आधारित पहचान प्रणाली से एजेंटों को अलग-अलग पहचानना आसान हुआ, जिससे चुनाव प्रक्रिया बनी रहे सुव्यवस्थित.
West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: ममता का देर रात का पोस्ट
मतगणना शुरू होने से पहले तृणमूल (टीएमसी) नेता ममता बनर्जी ने देर रात कार्यकर्ताओं को एक विशेष संदेश दिया. उनके पोस्ट में एक बार फिर बिजली कटौती का मुद्दा उठा. ममता ने लिखा, “सतर्क रहें. पहरा दें। रात भर जागते रहें. शिकायत करें.” पता चला है कि तृणमूल नेता के निर्देशानुसार उन्होंने रात भर स्ट्रांग रूम में पहरा दिया. तृणमूल नेता ने कहा कि उन्होंने खुद रात भर पहरा दिया और हर चीज पर नजर रखी.
ममता बनर्जी और शुभेंदु समेत ये हैं हाई प्रोफाइल कैंडिडेट्स
West Bengal Election Result 2026 LIVE: दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला है. यहां ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में सीधी टक्कर है. फिरहाद हकीम, कुणाल घोष, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल जैसे दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में मतगणना से पहले बाजार में आ गयी ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ मिठाई, क्या कड़वे चुनाव का अंत होगा मीठा?
165 मतगणना और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
West Bengal Election Result 2026 LIVE: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने किसी भी विवाद को टालने के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये हैं, ताकि कहीं भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके.
QR कोड से होगी मतगणना केंद्र में एंट्री
West Bengal Election Result 2026 LIVE: मतगणना केंद्र में कोई गलत आदमी प्रवेश न कर सके, इसके लिए तकनीक की मदद ली गयी है. क्यूआर कोड (QR Code) आधारित फोटो आईडी कार्ड से ही काउंटिंग सेंटर में लोगों को जाने की अनुमति मिलेगी. मोबाइल फोन को काउंटिंग सेंटर में पूरी तरह बैन कर दिया गया है.
सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा
West Bengal Election Result 2026 LIVE: अभूतपूर्व वोटिंग के बाद मतगणना को भी पारदर्शी बनाने की पूरी कोशिश चुनाव आयोग ने की है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. राज्यभर में 2.5 लाख सुरक्षाकर्मियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
फालता में 24 मई को आयेगा नतीजा
West Bengal Election Result 2026 LIVE: दक्षिण 24 परगना जिले की फालता विधानसभा सीट पर 4 मई को मतगणना नहीं होगी. यहां के चुनाव को रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने फिर से चुनाव कराने के आदेश दिये हैं. 21 मई को यहां वोटिंग होगी और 24 मई को नतीजे घोषित किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम से उत्तरपाड़ा तक मीनाक्षी मुखर्जी का सफर, विरोधी के घर घुसकर लिया ‘उपहार’, दिलचस्प है किस्सा
वाममोर्चा और कांग्रेस के लिए अस्तित्व की लड़ाई
2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘शून्य’ पर सिमटने वाले वाममोर्चा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई है.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में दोहरायेंगे इतिहास? नंदीग्राम के ‘नायक’ से ममता बनर्जी का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’ बनने की पूरी कहानी
ममता बचा पायेंगी सत्ता या बनेगी भाजपा सरकार?
West Bengal Election Result 2026 LIVE: यह चुनाव तय करेगा कि ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहेंगी या भारतीय जनता पार्टी टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर देगी.
इसे भी पढ़ें : 71 की उम्र में भी टेक-सेवी! ममता बनर्जी के हाथ में दिखे 3 फिटनेस गैजेट, जानिए क्यों हो रही चर्चा
77 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से खुलेंगे ईवीएम
West Bengal Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की गिनती का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य के 77 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जायेगी.
इसे भी पढ़ें
मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान
