बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Election 2026 Seizures: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में अब तक 510.10 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री और नकद जब्त की है. यह 2021 के 339 करोड़ के मुकाबले काफी अधिक है. जानें क्या-क्या हुआ बरामद.

West Bengal Election 2026 Seizures: बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने अवैध धन और सामग्री की आवाजाही पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में अब तक कुल 510.10 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की जा चुकी है.

2021 में हुई थी 339 करोड़ की जब्ती

यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव 2021 की तुलना में कहीं अधिक है. उस चुनाव में राज्य में कुल 339 करोड़ रुपए जब्त किये गये थे. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान को प्रलोभन मुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए यह सख्त कदम उठाये गये हैं.

जब्ती का ब्योरा : नकद से ड्रग्स तक

चुनाव आयोग के इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) के अनुसार, 26 फरवरी से 27 अप्रैल 2026 तक की गयी जब्ती की सूची इस प्रकार है.

  • कुल जब्ती : 510.10 करोड़ रुपए.
  • नकद (Cash): 30.00 करोड़ रुपए.
  • शराब (Liquor): 126.85 करोड़ रुपए मूल्य की (कुल 48,46,183 लीटर).
  • नशीले पदार्थ (Drugs): 110.12 करोड़ रुपए की.
  • कीमती धातु (Precious Metals): 58.28 करोड़ रुपए की.
  • मुफ्त उपहार/अन्य सामग्री (Freebies): 184.85 करोड़ रुपए की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

100 मिनट में एक्शन : आयोग की सुपर टीम तैनात

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को हिंसा और प्रलोभन मुक्त बनाने के लिए आयोग ने तकनीक और मैनपावर का जबर्दस्त कॉम्बिनेशन तैयार किया है.

  • फ्लाइंग स्क्वाड (FSTs): पूरे राज्यों में 2,728 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड टीमें (FSTs) तैनात की गयीं हैं, जो किसी भी शिकायत पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करती हैं.
  • निगरानी टीमें (SSTs): 3,142 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SSTs) विभिन्न स्थानों पर सरप्राइज नाका लगाकर जांच कर रही हैं.
  • विशेष अभियान : अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और वितरण के खिलाफ विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में 39 लाख लीटर शराब जब्त, 2 राज्यों में जब्ती 1000 करोड़ के पार

West Bengal Election 2026 Seizures: 2021 के मुकाबले भारी इजाफा

इस बार की जब्ती (510 करोड़ रुपए) ने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के 339 करोड़ के रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, मुख्य सचिवों, डीजीपी और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ लगातार की गयी समीक्षा बैठकों का ही नतीजा है कि इस बार इतनी बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री पकड़ी गयी है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

आचार संहिता का कड़ाई से पालन का निर्देश

आयोग ने सभी राज्य सरकारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता (MCC) का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. प्रशासन की इस मुस्तैदी से साफ है कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान अवैध धन और शराब के जरिये वोटरों को लुभाना अब नामुमकिन होगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में सोने की बड़ी खेप बरामद, कार से 50 लाख के जेवरात जब्त

चुनाव से पहले बंगाल में कार्रवाई : 50 करोड़ के ड्रग्स बरामद, बेहिसाब नकदी जब्त

बंगाल चुनाव से पहले पुरुलिया और हल्दिया में नाका चेकिंग, 19.40 लाख रुपए जब्त

बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘खेला’, अब 29 की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >