बंगाल में 5 मई के बाद देख लेंगे… वाली धमकी से सहमे ग्रामीण, फालता में सड़क पर उतरी सैकड़ों महिलाएं

West Bengal Election 2026 Falta Protest: दक्षिण 24 परगना के फालता में पुनर्मतदान के बीच सैकड़ों ग्रामीणों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. चुनाव बाद हिंसा की धमकी मिलने के बाद सीआरपीएफ ने सुरक्षा का भरोसा दिया है. चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है.

West Bengal Election 2026 Falta Protest: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने में अभी 48 घंटे बाकी हैं, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में तनाव चरम पर है. दक्षिण 24 परगना जिले के फालता में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

हाशिमनगर में भाजपा का झंडा लेकर किया प्रदर्शन

हाशिमनगर गांव में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में भाजपा के झंडे लेकर सड़क पर उतर गयीं. उनका आरोप है कि टीएमसी के लोग उन्हें जान से मारने और चुनाव बाद ‘खून-खराबा’ करने की धमकियां दे रहे हैं. स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारी खुद प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया.

5 मई के बाद देख लेंगे की धमकी से सहमे ग्रामीण

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्थानीय पंचायत प्रधान और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबियों पर गंभीर आरोप लगाये. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की फातिमा बीबी ने बताया कि 30 अप्रैल से ही इलाके में लोगों को डराया जा रहा है. आरोप है कि टीएमसी नेता का करीबी इसराफिल और उसके लोग कह रहे हैं कि 5 मई (नतीजों के अगले दिन) के बाद इलाके में भारी हिंसा होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों ने लगायी सुरक्षा की गुहार, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पहुंचे

ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगायी है. उनकी मांग है कि मतगणना के बाद भी उनके इलाके में सीआरपीएफ की तैनाती बनी रहे. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उनकी जान को खतरा है. प्रदर्शन की खबर मिलते ही सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है. सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में पोस्ट पोल वॉयलेंस रोकने की हाईकोर्ट से गुहार, 4 मई को होगी सुनवाई, क्या टोटलाइजर मशीन से आयेगा रिजल्ट?

टीएमसी ने किया पलटवार, कहा- यह भाजपा का ड्रामा

टीएमसी नेता जहांगीर खान ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन भाजपा प्रायोजित है, ताकि मतगणना से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवाया जा सके. उनका मनोबल तोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि अगर ये आरोप साबित होते हैं, तो वह किसी भी कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं.

West Bengal Election 2026 Falta Protest: चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

फालता में हुए इस बड़े विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग (ECI) भी सतर्क हो गया है. आयोग ने इस मामले में दक्षिण 24 परगना के जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. फिलहाल, इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में काउंटिंग के दिन हिंसा रोकने को तैनात होंगी CAPF की 700 कंपनियां, QR कोड के बिना एंट्री नहीं

अल्पसंख्यक बेल्ट की वोटिंग में 20 प्रतिशत तक उछाल, ये दीदी की सत्ता की गारंटी है या परिवर्तन का संकेत?

लियोनेल मेसी के साथ वो फोटो और ‘बिगड़ैल’ कुत्ते का काटना, जानें टॉलीगंज के ‘फर्स्ट बॉय’ अरूप विश्वास के राज

बंगाल में काउंटिंग से पहले खलबली, 15 बूथों पर री-पोलिंग के बीच इलेक्शन कमीशन ने 242 नये ऑब्जर्वर तैनात किये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >