बंगाल चुनाव से पहले मुख्य सचिव को इलेक्शन कमीशन ने दिया अल्टीमेटम

West Bengal Chief Secretary को Election Commission का अल्टीमेटम, 17 फरवरी तक BLO के मानदेय और SIR नियमों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. चीफ सेक्रेटरी को चुनाव आयोग ने क्या-क्या निर्देश दिये हैं, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

West Bengal Chief Secretary Election Commission Notice: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को 17 फरवरी की शाम्त 5:30 बजे तक डायरेक्शंस को इम्प्लीमेंट करने का अल्टीमेटम दिया है. इसमें बीएलओ को बढ़ा हुआ मानदेय जारी करना और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने जैसे अहम निर्देश शामिल हैं. आयोग की इस कार्रवाई को चुनावी तैयारियों के बीच प्रशासनिक जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है.

बीएलओ का मानदेय नहीं बढ़ाने पर नाराजगी

निर्वाचन सदन में शुक्रवार को हुई बैठक में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और अन्य चुनावी अधिकारियों को बढ़ा हुआ मानदेय अब तक जारी नहीं किये जाने पर राज्य सरकार से नाराजगी जतायी. आयोग ने पिछले वर्ष अगस्त में बीएलओ का वार्षिक मानदेय 6,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए और सुपरवाइजर का भुगतान 12,000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए कर दिया था.

SIR के दौरान नियमों के उल्लंघन पर FIR का निर्देश

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ‘जान-बूझकर’ नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया है. इस संबंध में भी राज्य सरकार से आयोग ने जवाब मांगा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने इसी वर्ष जनवरी में पदभार संभाला है. राज्य में विधानसभा चुनाव करीब है. इसलिए चुनाव आयोग की इस सख्ती को अहम माना जा रहा है. पॉलिटिकल सर्किल में इसे चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

ग्रुप बी के अफसरों की लिस्ट में 30 प्रतिशत ग्रुप सी कर्मचारी, चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार से मांगा जवाब

पश्चिम बंगाल में एसआईआर हियरिंग पूरी, 28 फरवरी को पब्लिश होगी वोटर लिस्ट

बंगाल चुनाव 2026 की तैयारी पर मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ इलेक्शन कमीशन की बैठक कल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >