बंगाल उपचुनाव 2026: नंदीग्राम और रेजीनगर के लिए टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट ने घोषित किये उम्मीदवार, अब बारी भाजपा की

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की गहमागहमी तेज हो गयी है. तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वामदलों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. भाजपा अब तक प्रत्याशी तय नहीं कर पायी है. जानें किस पार्टी से कौन-कौन मैदान में उतर चुके हैं.

West Bengal Bye Election Candidates: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़ सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान (दे) को और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. पेशे से शिक्षिका संचिता पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं. रबीउल आलम बंगाल विधानसभा चुनाव में बेलडांगा सीट पर भाजपा से हार गये थे.

रेजीनगर से कैफी और नंदीग्राम से मिलन कांग्रेस उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस से पहले वामदलों और कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. 11 सितंबर को कांग्रेस ने रेजीनगर से अब्दुल्लाहिल कैफी और नंदीग्राम से मिलन प्रधान को अपना प्रत्याशी घोषित किया.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026: शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में भाजपा को चुनौती देंगी टीएमसी की संचिता प्रधान

लेफ्ट ने नंदीग्राम से शांति गोपाल और रेजीनगर से एडवोकेट सईद को उतारा

अगले दिन 12 सितंबर को वामदलों ने भी उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के खाते में गयी, तो दूसरी सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के खाते में. भाकपा ने शांति गोपाल गिरि को नंदीग्राम से टिकट दिया है. एडवोकेट सईद को माकपा यानी सीपीआईएम ने रेजीनगर से प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव 2026: तृणमूल कांग्रेस ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की, किसे मिला टिकट?

हुमायूं कबीर ने अपने बेटे को दिया रेजीनगर का टिकट

हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने गुलाम नबी को अपना प्रत्याशी बनाया है. गुलाम नबी आजाद (32) ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है. हुमायूं कबीर के बेटे ने 2 सेट में परचा दाखिल किया है. कांग्रेस, लेफ्ट और तृणमूल कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करके हुमायूं कबीर की विपक्षी एकता की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है.

नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को वोटिंग

बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट होना है. 9 अक्टूबर को मतगणना होगी. अधिसूचना जारी होने के साथ ही 9 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 16 सितंबर तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 19 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026: नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरि और रेजीनगर से एडवोकेट सईद लेफ्ट के उम्मीदवार

रेजीनगर उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों के नाम

पार्टी का नामउम्मीदवार का नाम
भारतीय जनता पार्टीअभी घोषित नहीं
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट)रबीउल आलम चौधरी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टीएडवोकेट सईद
कांग्रेसअब्दुल्लाहिल कैफी
आम जनता उन्नयन पार्टीगुलाम नबी

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार

पार्टी का नामउम्मीदवार
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट)संचिता प्रधान (दे)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीशांति गोपाल गिरि
कांग्रेसमिलन प्रधान

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट

बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026 के कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना जारी9 सितंबर 2026
नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच17 सितंबर 2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख19 सितंबर 2026
मतदान की तारीख6 अक्टूबर 2026
मतगणना की तारीख9 अक्टूबर 2026
चुनाव कार्यक्रम का समापन11 अक्टूबर 2026

बंगाल चुनाव में भाजपा ने जीती थी 207 सीटें

पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनाव में 293 में से भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बंगाल में पहली बार रिकॉर्ड 93.71 प्रतिशत वोटिंग हुई. 15 साल तक बंगाल की सत्ता संभालने वाली ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गयी. कांग्रेस ने 2, आम जनता उन्नयन पार्टी ने 2, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 1 और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट ने 1 सीट पर जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >