बंगाल उपचुनाव से पहले गरमाई राजनीति: नंदीग्राम के बाद रेजिनगर में उम्मीदवार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद, रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव के एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. इस गिरफ्तारी ने मुर्शिदाबाद की राजनीति में हलचल मचा दी है. जानिए क्या है पूरा मामला.

कोलकाता. नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव के एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. शनिवार को नाओदा थाने की पुलिस ने डोमकल से सफिउल इस्लाम को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी को लेकर मुर्शिदाबाद की राजनीति में चर्चा तेज हो गयी है.

रविवार को अदालत में होंगे पेश

इस्लाम ने 14 सितंबर को रेजिनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था. पुलिस के अनुसार, उसे रविवार को अदालत में पेश किया जायेगा. इस्लाम का घर नाओदा थाना क्षेत्र के बटुकनाथपुर गांव में है.

राजनीतिक झड़प में हैं आरोपित

पुलिस का दावा है कि इस साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले नाओदा के पाटिकाबाड़ी इलाके में आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इस घटना को लेकर दर्ज मामले में इस्लाम भी आरोपी थे. पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार थे और उसके खिलाफ पुराने मामले में कार्रवाई लंबित थी.

हुमायूं कबीर के बेटे हैं उम्मीदवार

हालांकि, एजेयूपी ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस्लाम ने भले ही रेजिनगर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन वह पार्टी के नाओदा ब्लॉक अध्यक्ष हैं. पार्टी ने इस उपचुनाव में हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) को उम्मीदवार बनाया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘डमी’ उम्मीदवार होने का आरोप

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस्लाम को रणनीतिक तौर पर रॉबिन के ‘डमी’ उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है, ताकि किसी वजह से मुख्य उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में पार्टी का चुनाव चिह्न मुकाबले में बना रहे.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >