बंगाल में 2926 उम्मीदवारों में महामुकाबला, अब EVM पर दिखेंगी प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें

West Bengal Election 2026 Candidates List: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है. दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 2,926 उम्मीदवार मैदान में हैं. जानें किस चरण में कितने प्रत्याशी हैं और EVM पर फोटो वाली नयी सुविधा क्या है?

West Bengal Election 2026 Candidates List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की चुनावी बिसात अब पूरी तरह बिछ चुकी है. निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी. इसके मुताबिक, राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर कुल 2,926 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को पारदर्शी और मतदाता-अनुकूल बनाने के लिए इस बार कई नयी पहल की जा रही है. इसमें बैलट पेपर और ईवीएम पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो प्रमुख है.

दो चरणों में उम्मीदवारों का गणित : कहां कितने दावेदार?

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है. दूसरे चरण के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल 2026 दोपहर 3:00 बजे तक थी. इसके बाद आयोग ने जो जानकारी दी है, वो इस प्रकार है.

  • पहला चरण (Phase-I): कुल 152 विधानसभा क्षेत्रों (ACs) के लिए 1,478 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं.
  • दूसरा चरण (Phase-II): कुल 142 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,448 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वोटर्स के लिए चुनाव आयोग की नयी पहल

  • रंगीन फोटो : EVM में अब उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न के साथ उनकी रंगीन तस्वीर भी लगी होगी.
  • स्पष्ट विवरण : फोटो के साथ ही प्रत्याशी का नाम, सीरियल नंबर और पार्टी सिंबल बड़े फॉन्ट में छपे होंगे, ताकि वोट देने में कोई भ्रम न हो.
  • KYC ऐप का सहारा : नागरिक अब घर बैठे Know Your Candidate (KYC) ऐप या ECINet पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, आपराधिक रिकॉर्ड और संपत्ति का विवरण देख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

West Bengal Election 2026 Candidates List: गोपनीयता और सुरक्षा पर आयोग का जोर

रिटर्निंग ऑफिसर्स (ROs) को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची को आधिकारिक गजट में जल्द प्रकाशित करें. इसके अलावा, नामांकन और स्क्रूटनी से जुड़े सभी दस्तावेजों को सीलबंद लिफाफों में पूरी सुरक्षा के साथ रखने का आदेश दिया गया है, ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनी रहे.

इसे भी पढ़ें

उत्तर कोलकाता में 48 प्रतिशत बूथ अति संवेदनशील, संकरी गलियों में ड्रोन से होगी निगरानी

यह वोट नहीं, मेरे भारतीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया

बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद

बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >