बंगाल के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने किया 300 करोड़ के स्पेशल ग्रांट का ऐलान

Bengal School Grants Rs 300 Crore: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए 300 करोड़ रुपए के कंपोजिट ग्रांट का किया ऐलान. हर जिले में बनेंगे 2 सीएम श्री स्कूल. सिलेबस में शामिल होंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वामी प्रणवानंद.

पश्चिम बंगाल के सरकारी और सहायता प्राप्त (State-Run and Aided) स्कूलों के कायाकल्प के लिए राज्य की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. स्कूलों के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने और सुविधाओं में सुधार के लिए 300 करोड़ रुपए के कंपोजिट ग्रांट (Composite Grant) का आधिकारिक ऐलान किया गया है. इस फंड का उपयोग उन स्कूलों की स्थिति सुधारने में किया जायेगा, जहां की इमारतें जर्जर हो चुकीं हैं और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है.

बंगाल के सभी जिलों में खुलेंगे 2 सीएम श्री स्कूल

इसके साथ ही राज्य सरकार ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए केंद्र सरकार की ‘PM Shri’ योजना की तर्ज पर राज्य में ‘CM श्री स्कूल’ (CM Shri Schools) शुरू करने की योजना बनायी है. राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के सभी जिलों में 2 ‘सीएम श्री स्कूल’ खोलने की घोषणा की है.

स्मार्ट क्लासरूम और खेलकूद पर विशेष ध्यान

योजना के तहत पश्चिम बंगाल के प्रत्येक जिले में खुलने वाले 2 ‘CM श्री स्कूल’ को आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम और खेलकूद (Sports) पर विशेष ध्यान देते हुए अत्याधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा. राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सलेंस इन स्पोर्ट्स’ (Centres of Excellence in Sports) भी स्थापित किये जायेंगे.

ये भी पढ़ें: Video: शिक्षक दिवस पर शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- ‘पीएम श्री’ की तरह बंगाल के प्रत्येक जिले में खुलेंगे 2 ‘सीएम श्री’ स्कूल

पाठ्यक्रम में शामिल होगा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान

शिक्षा नीति में एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने स्कूल के सिलेबस (Curriculum) में नया अध्याय जोड़ने का फैसला किया है. विभाजन के समय पश्चिम बंगाल के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mookerjee) और स्वामी प्रणवानंद (Swami Pranabananda) के योगदान को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा. छात्र अब राज्य के इतिहास और इसके निर्माण में इन महान हस्तियों के ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से पढ़ सकेंगे.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी बोले- पारदर्शी तरीके से शिक्षकों की भर्ती करेगी बंगाल की भाजपा सरकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >