बंगाल चुनाव में खलल डालेगा मौसम, 142 सीटों पर वोटिंग और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update: मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. कोलकाता, हावड़ा और 24 परगना में 3 मई तक खराब रहेगा मौसम.

Weather Update West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान पर कुदरत का साया मंडरा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को एक विशेष बुलेटिन जारी कर चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल को मतदान के दिन दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

वोटिंग के दिन इन जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी

चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन पोलिंग बूथों पर उमड़ने वाली भीड़ और चुनावी तैयारियों के लिए मौसम विभाग का यह येलो अलर्ट चिंता का सबब बन गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जब कोलकाता और आसपास के जिलों में मतदाता कतारों में होंगे, तब मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. जिन जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी दी गयी है, वे इस प्रकार हैं.

  • कोलकाता
  • हावड़ा
  • हुगली
  • उत्तर 24 परगना
  • दक्षिण 24 परगना
  • पूर्व बर्धमान
  • बांकुड़ा
  • पश्चिम मेदिनीपुर

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. अगले एक हफ्ते तक मेघगर्जन और बिजली गिरने (Lightning) की प्रबल संभावना जतायी गयी है. यह सिलसिला 3 मई तक जारी रह सकता है.

इसे भी पढ़ें : West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महाफैसला कल, राज्यपाल ने की वोट देने की अपील

Weather Update: उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

दक्षिण बंगाल में आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी, तो उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में 3 मई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. समुद्र में उठने वाली लहरों को देखते हुए मछुआरों को 2 मई तक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटों पर न जाने की सख्त हिदायत दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट

गर्मी से राहत या मतदान में आफत?

पिछले कई दिनों से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ था. भीषण गर्मी और लू (Heatwave) जैसे हालात के बीच बारिश की यह खबर आम लोगों के लिए राहत लेकर आयी है. हालांकि, निर्वाचन आयोग के लिए यह एक बड़ी चुनौती है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सील, जानें किनको मिलेगी छूट

अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’

बंगाल चुनाव में अब तक 532.88 करोड़ की जब्ती, बम-बारूद भी बरामद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >