बंगाल में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम : उत्तर बंगाल में मूसलाधार वर्षा, दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिनों तक मौसम का रुख आक्रामक रहेगा। उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान की चेतावनी है। जानें IMD का विस्तृत पूर्वानुमान।

Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसूनी ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण अगले 7 दिनों तक मौसम का रुख बेहद आक्रामक रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची और सागर द्वीप से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मानसूनी गतिविधियां आने वाले दिनों में चरम पर रहेंगी.

उत्तर बंगाल के लिए अगले 7 दिनों का वेदर फोरकास्ट

  • 19 जुलाई (रविवार): अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) का रेड अलर्ट जारी किया गया है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) तथा बाकी जिलों में भारी बारिश (7-11 सेमी) हो सकती है. इसके साथ ही सभी जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है.
  • 20 जुलाई (सोमवार): दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है. उत्तर दिनाजपुर में भारी बारिश (7-11 सेमी) का येलो अलर्ट है.
  • 21 जुलाई (मंगलवार): दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) जारी रहेगी, जबकि बाकी जिलों में वज्रपात और थंडरस्टॉर्म की गतिविधि बनी रहेगी.
  • 22 जुलाई (बुधवार): केवल जलपाईगुड़ी जिले में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) की संभावना है.
  • 23 से 25 जुलाई : उत्तर बंगाल के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे भारी बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा अगले 7 दिनों का मौसम

  • 19 जुलाई (रविवार): दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर रात में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हालांकि, सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली (Lightning) और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 21 से 23 जुलाई : इस अवधि के दौरान दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा. चुनिंदा इलाकों में भारी वर्षा (7-11 सेमी) होने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश : IMD ने जारी किया अलर्ट, भू-स्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >