बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, जानें अगले 7 दिन तक आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast West Bengal: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण पश्चिम बंगाल में 17 सितंबर 2026 तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट. IMD कोलकाता द्वारा जारी जिलेवार मौसम रिपोर्ट पढ़ें.

उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से 10 सितंबर को एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन गया है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) और अपर एयर ट्रफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड से के रास्ते इस निम्न दबाव के केंद्र से होकर गुजर रही है. इस मौसमी हलचल के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिनों यानी 17 सितंबर 2026 तक मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा.

अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

  • 11 सितंबर को दक्षिण बंगाल के अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) का अनुमान है. तटीय इलाकों में 40-50 किमी/घंटे और बाकी दक्षिण बंगाल में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है. उत्तर बंगाल के अधिकांश इलाकों में बारिश होगी, जिसमें जलपाईगुड़ी जिले में भारी बारिश हो सकती है.
  • 12 सितंबर को दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश (7-11 सेमी) की संभावना है. बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.
  • 13 सितंबर को दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.
  • 14 सितंबर को दक्षिण बंगाल में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश (7-11 सेमी) का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • 14 से 17 सितंबर के दौरान दक्षिण बंगाल के कुछ स्थानों पर और उत्तर बंगाल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड से बिहार तक साइक्लोन का असर, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

11 सितंबर को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

11 सितंबर को दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों के लिए भारी बारिश (7-11 सेमी), वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण बंगाल के लिए येलो अलर्ट

11 से 13 सितंबर के दौरान झारग्राम, बांकुड़ा और अन्य जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटे की तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड से बिहार तक साइक्लोन का असर, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर बंगाल में 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

11 से 14 सितंबर तक जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग, कूचबिहार, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

समुद्र में हलचल और मछुआरों के लिए चेतावनी

11 सितंबर को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बांग्लादेश तटों और उत्तर बंगाल की खाड़ी में समुद्र बेहद अशांत रहेगा. हवा की गति 35-45 किमी/घंटे से बढ़कर 55 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >