बंगाल कैबिनेट के फैसले से 1 लाख से अधिक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 5000 रुपए बढ़ेगा वन रक्षकों और पारा-टीचर्स का वेतन

Bengal Cabinet Salary Hike Decision: पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने 1 लाख से अधिक कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी. पारा-टीचर्स और वन रक्षकों का वेतन 5,000 रुपए बढ़ा. विधायकों के सेवा केंद्रों के लिए हर महीने मिलेंगे 30,000.

Bengal Cabinet Salary Hike Decision: दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल के एक लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मियों का वेतन बढ़ाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

10 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय नबान्न में हुई मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मियों के एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय में स्थानांतरण को आसान बनाने के प्रावधान वाला एक विधेयक 10 सितंबर को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में पेश किया जायेगा.

कर्मचारियों के 14 समूहों को होगा फायदा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- कर्मचारियों के 14 समूहों को पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा. ये वे कर्मचारी हैं, जिन्हें वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में शामिल नहीं किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से राज्य पर हर साल 390 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आयेगा. इससे एक लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में वृद्धावस्था पेंशन अब 1500 रुपए, शुभेंदु बोले- पुरानी सरकार ने राज्य को दिवालिया बनाया, देखें वीडियो

डिप्टी रेंजर से वन रक्षक तक का वेतन बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अक्टूबर से ‘डिप्टी रेंजर’ से लेकर वन रक्षक तक, वन अधिकारियों के वेतन में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी की गयी है. उन्होंने कहा कि लगभग 1,500 वन स्वयंसेवियों के मानदेय में भी प्रति माह 2,000 रुपए की बढ़ोतरी की जायेगी.

नेताजी सेवा केंद्र के लिए विधायकों को हर महीने 30,000 रुपए

बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने कहा कि एक अगस्त से पूर्व विधायकों के चिकित्सा भत्ते को भी 6,000 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के जिन विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्रों में ‘नेताजी सेवा केंद्र’ शुरू किये हैं, उन्हें इन्हें संचालित करने के लिए हर महीने 30,000 रुपए मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने किया 300 करोड़ के स्पेशल ग्रांट का ऐलान

5000 रुपए बढ़ेगा पारा टीचर्स और शिक्षा बंधुओं का मानदेय

मुख्यमंत्री ने हाल ही में विधायकों को निर्देश दिया था कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर जन-सेवा केंद्र स्थापित करें. चीफ मिनिस्टर ने यह भी कहा कि एक नवंबर से प्राथमिक और अपर प्राथमिक स्कूल स्तर के 20,343 पारा-शिक्षक और शिक्षा बंधुओं का मानदेय हर महीने 5,000 रुपए बढ़ाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी-निजी बसों के कंडक्टरों को लगाना होगा बॉडी कैम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >