WB By- Election : उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु

WB By- Election : जानकारी के अनुसार, अलीपुरदुआर जिले में स्थित मदारीहाट विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर, अन्य विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी.

WB By- Election : पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी. वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है और मतदान 13 नवंबर को होगा. हालांकि, अभी तक राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सहित किसी भी विपक्षी पार्टी अर्थात भाजपा, माकपा व कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

पार्टियों ने अब तक उम्मीदवारों की नहीं की है घोषणा

जानकारी के अनुसार, अलीपुरदुआर जिले में स्थित मदारीहाट विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर, अन्य विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. बांकुड़ा के तालडांगरा से तृणमूल विधायक अरूप चक्रवर्ती अब सांसद बन गये हैं, जिसकी वजह से वह सीट खाली हुई है. इसी प्रकार, मिदनापुर से तृणमूल विधायक जून मालिया भी सांसद बनी हैं. वहीं, हाड़ोवा से विधायक हाजी नुरूल इस्लाम ने इस्तीफा देकर बशीरहाट लोकसभा सीट जीत था.

Also read :Train News : रेलवे की बड़ी घोषणा, दीपवाली और छठ पूजा में चलेंगी स्पेशल ट्रेन

बशीरहाट के लिए उपचुनाव की तिथि बाद में की जायेगी घोषित

हालांकि, हाजी नुरूल इस्लाम का कुछ महीने पहले निधन हो गया था. अभी सिर्फ हाड़ाेवा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा. बशीरहाट लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. वहीं, मदारीहाट के विधायक मनोज तिग्गा भी लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने हैं, जिसकी वजह से यह सीट खाली हुई है.

Also Read : Bengal Weather Update : चक्रवात ‘Dana’ का बंगाल में दिख सकता है असर, अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >