न्याय को लेकर दिल्ली में भटक रहे आरजी कर पीड़िता के माता-पिता

पीड़िता की मां ने कहा, समाधान नहीं निकला तो सबके सामने मर जाना चाहती हूं

पीड़िता की मां ने कहा, समाधान नहीं निकला तो सबके सामने मर जाना चाहती हूं

कोलकाता. आरजी कर कांड की पीड़िता के माता-पिता सीबीआइ जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दिल्ली की सड़कों पर भटक रहे हैं. बुधवार को उन्हें दिल्ली भाजपा कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलना था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पायी. उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री से मिलने का अनुरोध किया, लेकिन वे भी नहीं मिल पाये. परिवार का आरोप है कि सभी ने केवल फायदा उठाया, कुछ किया नहीं. पीड़िता की मां ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई समाधान नहीं निकला, तो मैं सबके सामने मर जाना चाहती हूं. पीड़ित परिवार बुधवार को दिल्ली में वकील करुणा नंदी से इस मामले को लेकर मुलाकात की कोशिश की. गुरुवार को सीबीआइ के निदेशक से वह मिलना चाहते हैं. पीड़िता के पिता ने कहा, “मैं भाजपा कार्यालय को मामले की जानकारी देने आया था, ताकि मामला सीबीआइ तक पहुंचे. लेकिन यहां कोई नहीं है. ” राज्य परिवार लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि सीबीआइ ने ठीक से जांच नहीं की. उनका दावा है कि राज्य भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें उनके साथ रहने का आश्वासन दिया है. लेकिन यह सब बातें हैं. कोई काम नहीं हो रहा है. पीड़िता की मां ने कहा, मेरी बेटी के साथ हुई क्रूर घटना के एक साल हो गये हैं. हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलना चाहते हैं. हम इस दर्द के साथ नहीं जीना चाहते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >