पार्टी में सामने आयी अंदरूनी गुटबाजी माखला मंडल अध्यक्ष पर हुआ हमला

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सभा के बाद उत्तरपाड़ा–माखला मंडल में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी सामने आयी. आरोप है कि सभा से लौटने के बाद माखला मंडल कार्यालय के भीतर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम माझी पर हमला किया गया.

हुगली.

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सभा के बाद उत्तरपाड़ा–माखला मंडल में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी सामने आयी. आरोप है कि सभा से लौटने के बाद माखला मंडल कार्यालय के भीतर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम माझी पर हमला किया गया. हमलावरों को भाजपा के हुगली–श्रीरामपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुमन घोष का समर्थक बताया जा रहा है.

बेरहमी से की गयी पिटाई : बताया गया है कि रिवॉल्वर की बट, ईंट और बांस से गौतम माझी समेत अरूप दे, तापस दे और राजीव देवनाथ की बेरहमी से पिटाई की गयी. घायल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक उपचार के बाद उत्तरपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी. मंडल अध्यक्ष गौतम माझी की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

घटना का राजनीतिक परिप्रेक्ष्य : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सिंगूर सभा के दिन ही भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने उत्तरपाड़ा–माखला क्षेत्र में सभा की थी, जिसमें मंडल कमेटी के सदस्य अनुपस्थित रहे. इस घटना के तुरंत बाद हिंसा की स्थिति उत्पन्न हुई.

भाजपा का आरोप

गौतम माझी ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष सुमन घोष ने पैसे लेकर संगठन में अराजकता फैलायी और उन्हें मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का दबाव डाला. इनकार करने पर उन पर और पुराने कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. भाजपा युवा मोर्चा, माखला मंडल के महासचिव बप्पा मंडल ने सीधे जिला अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है.

तृणमूल का कटाक्ष

तृणमूल कांग्रेस के नेता और पालिका के वाइस चेयरमैन खोखन मंडल ने कहा कि भाजपा पूरी तरह गुटबाजी में उलझी हुई है और आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट तृणमूल के सामने टिक नहीं पायेगी. इस मामले में अब तक भाजपा के श्रीरामपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुमन घोष की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उनसे संपर्क करने का प्रयास असफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >