माकपा नेता विमान बसु की दिल्ली के अस्पताल में हुई सर्जरी, मो सलीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Biman Bose Health Update: माकपा के बुजुर्ग नेता विमान बोस का दिल्ली के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है. जानें अब कैसी है वामपंथी नेता की तबीयत.

Biman Bose Health Update: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता विमान बसु दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. दिल से जुड़ी समस्या के बाद उनको पेसमेकर लगाया गया है. शनिवार को माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी है.

विमान बसु से किसी को मिलने की अनुमति नहीं

पार्टी की ओर से इस संबंध में और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गयी है. पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के हवाले से पार्टी के मुखपत्र ‘गणशक्ति’ की वेबसाइट पर लिखा गया है कि विमान बोस के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. डॉक्टरों ने व्यक्तिगत रूप से किसी को भी बुजुर्ग माकपा नेता से मिलने से मना किया है.

ये भी पढ़ें: वामो के चेयरमैन विमान बसु ने राज्य सरकार को घेरा, कहा उद्योगों के लिए माहौल नहीं

स्वस्थ हो रहे हैं विमान बसु : मो सलीम

मोहम्मद सलीम ने विमान बोस का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. माकपा नेता सलीम ने कहा है कि वह विमान दा का इलाज कर रहे डॉक्टरों के संपर्क में हैं. हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि बसु किस अस्पताल में भर्ती हैं.

ये भी पढ़ें: माकपा पोलित ब्यूरो से विमान बोस का इस्तीफा, अब आमंत्रित सदस्य रहेंगे

अप्रैल 2022 में पोलित ब्यूरो से दे दिया था इस्तीफा

विमान दा ने अप्रैल 2022 में माकपा पोलित ब्यूरो से इस्तीफा दे दिया था. केरल के कन्नूर में आयोजित पार्टी की 23वीं कांग्रेस में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद उनको पोलित ब्यूरो का आमंत्रित सदस्य बनाया गया था. भविष्य की रणनीति के तहत बुजुर्ग और पुराने नेताओं की जगह नये कैडर को मौका दिया गया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >