कार की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत

नदिया जिले के हांसखाली के गणपोता इलाके में शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, कल्याणी.

नदिया जिले के हांसखाली के गणपोता इलाके में शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गयी. मृतका का नाम उर्मि विश्वास था. वह गाजना ग्राम पंचायत के गणपोता क्षेत्र की रहने वाली थी. वह अपने घर के सामने एक छह साल के बच्चे के साथ खेल रही थी. खेलते समय वह सड़क पर चली गयी, तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया. टक्कर लगने से उर्मि गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताया है. मृतका के परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >