मोचीपाड़ा में दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

मोचीपाड़ा इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

संवाददाता, कोलकाता

मोचीपाड़ा इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मैदान थाना पुलिस ने सोमवार देर रात लगभग 12:30 बजे बाबूघाट बस स्टैंड से उन्हें रंगे हाथ पकड़ा. उनके पास से एक रिवॉल्वर और कारतूस भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान आयुष कुमार झा और पीयूष गुप्ता के रूप में हुई है. प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि ये वही बदमाश हैं, जिन्होंने मोचीपाड़ा में लोगों को डराने की कोशिश की थी.

हाल ही में मोचीपाड़ा में एक कार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. जब स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया, तो उसमें सवार युवक भाग गये. कुछ देर बाद दो युवक दो बाइकों पर सवार होकर वापस आये और प्रेमचंद बोराल स्ट्रीट के पास रिवॉल्वर दिखाकर इलाके में दहशत फैलाने लगे. इसके बाद वे मौके से फरार हो गये. इस घटना के बाद से पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी. सोमवार देर रात मैदान थाने की पुलिस ने बाबूघाट बस स्टैंड पर छापेमारी कर इन दोनों को हथियार के साथ धर दबोचा. पुलिस को शक है कि पूजा के मौसम में ये दोनों शहर में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए हथियार की डिलीवरी करने आये थे. पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >