बम विस्फोट में घायल दो की हुई मौत

उलबेड़िया थाना अंतर्गत तपना ग्राम पंचायत के फतेहपुर गांव में बम बनाते समय हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे चार लोगों में से दो ने दम तोड़ दिया

हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत तपना ग्राम पंचायत के फतेहपुर गांव में बम बनाते समय हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे चार लोगों में से दो ने दम तोड़ दिया. मृतकों के नाम शेख आरिफ (16) और शेख अब्दुल हलीम (32) थे. दोनों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मालूम रहे कि पिछले मंगलवार को हुई इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हुए थे. दो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. इन दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. शमसुल आलम के घर पर बन बनाने के दौरान विस्फोट हुआ था. इस घटना में पुलिस अब तक शेख हफीजुर को गिरफ्तार की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >