बाइक चोरी के आरोप में दो किये गये गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम अनूप सामंत और विमल मंडल हैं. अनूप हावड़ा के श्यामपुर का निवासी है, जबकि विमल, जीवनतला के मौखाली का. सूत्रों के अनुसार, तीन मई को बारुईपुर के निवासी शक्ति मंडल ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत थाने में की थी. जांच में दोनों आरोपियों का पता चला. उन पर कुछ अन्य बाइक की चोरी का भी आरोप है. उनके ठिकाने से चोरी की छह बाइक भी जब्त की गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >