बंगाली अस्मिता के अपमान के खिलाफ तृणमूल का मार्च

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मंगलवार को राज्यभर में विरोध मार्च निकाला गया.

ममता बनर्जी के आह्वान पर राज्यभर में रैलियां, केंद्र सरकार पर लगाये आरोप

हल्दिया/कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मंगलवार को राज्यभर में विरोध मार्च निकाला गया. आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार की शह पर ‘बांग्ला भाषा आंदोलन’ के लिए बनाये गये महानगर स्थित मंच को सेना के सहारे राजनीतिक रूप से ध्वस्त किया गया. इसी के विरोध में दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर समेत विभिन्न जिलों में तृणमूल कांग्रेस की ओर से रैलियां आयोजित की गयीं.

तमलुक में विशाल रैली : पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक शहर में तृणमूल कांग्रेस ने हॉस्पिटल मोड़ से विशाल विरोध रैली निकाली. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और बांग्ला भाषा व बंगाली अस्मिता के अपमान के खिलाफ नारे लगाये.

नेताओं का केंद्र पर हमला : रैली में तमलुक के विधायक सौमेन कुमार महापात्र, ताम्रलिप्त नगरपालिका के चेयरमैन दीपेंद्र नारायण राय और शहर तृणमूल अध्यक्ष चंचल खाड़ा सहित कई स्थानीय नेता मौजूद थे. नेताओं ने केंद्र सरकार पर बांग्ला भाषा और संस्कृति का लगातार अपमान करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि तृणमूल हर स्तर पर इसका प्रतिकार करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >