नैहाटी हत्याकांड के खिलाफ तृणमूल ने निकाली रैली

इस हत्याकांड के सिलसिले में बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह सहित अन्य की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए नैहाटी में तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया.

हत्या के लिए अर्जुन सिंह को ठहराया जिम्मेदार बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी के पानीटंकी इलाके में गत 31 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता संतोष यादव की हत्या के खिलाफ शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक विरोध रैली निकाली गयी. इस हत्याकांड के सिलसिले में बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह सहित अन्य की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए नैहाटी में तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. शुक्रवार को आयोजित रैली में बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद पार्थ भौमिक, नैहाटी के विधायक सनत दे, जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम, बीजपुर के विधायक सुबोध अधिकारी, दमदम बैरकपुर सांगठनिक जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष देबराज चक्रवर्ती, दमदम बैरकपुर सांगठनिक जिला तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष वाणीब्रत चक्रवर्ती, दमदम बैरकपुर सांगठनिक जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष केया घोष व हालीशहर के नगरपालिका के चेयरमैन शुभंकर घोष व अन्य नेता उपस्थित थे. पार्थ भौमिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को अर्जुन सिंह के डेरे से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उनका दावा है कि यह हत्या अर्जुन सिंह ने करायी है, जो आने वाले दिनों में साबित भी हो जायेगा. दूसरी ओर, नैहाटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सनत दे ने दावा किया कि हत्या में शामिल लोग हत्या करने के बाद मजदूर भवन स्थित अर्जुन सिंह के कार्यालय गये थे, वहां से उन्हें उत्तर प्रदेश भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >