किया थाने से भागने का प्रयास, पकड़ा गया

आरोपी का नाम राजू पासवान है. पुलिस ने उसे गत शुक्रवार की रात रिवॉल्वर, कारतूस एवं धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया था.

कोलकाता. जोड़ाबागान थाने से एक आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन एएसआइ की तत्परता से वह पकड़ लिया गया. यह घटना शनिवार सुबह की है. आरोपी का नाम राजू पासवान है. पुलिस ने उसे गत शुक्रवार की रात रिवॉल्वर, कारतूस एवं धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. उत्तर कोलकाता के कई थानों में उसके खिलाफ छिनताई के मामले दर्ज हैं. शनिवार सुबह उसे बैंकशॉल अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह राजू पासवान को पुलिसकर्मी लॉकअप से निकाल अदालत ले जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान वह पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने लगा. यह देख एक एएसआइ ने टांग अड़ा उसे गिरा दिया. इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >