Train News : अगर आप बाहर निकलने वाले है तो एक बार जरुर पढ़ ले ये खबर

Train News : 25 अक्तूबर तड़के चार बजे से लेकर सुबह 10 बजे के मध्य जिन ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है, उनका ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा.

Train News : चक्रवात ‘डाना’ से एहतियात के तौर पर 25 अक्तूबर को हावड़ा मंडल की 68 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसमें 25 ट्रेनें हावड़ा स्टेशन से, 12 ट्रेनें बंडेल स्टेशन से, चार बर्दवान स्टेशन से, छह ट्रेनें सेवड़ाफुली स्टेशन से, दो ट्रेनें रिसड़ा और पांच लोकल ट्रेनें तारकेश्वर स्टेशन से रद्द की गयी हैं. अन्य ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों से रद्द किया गया है. 25 अक्तूबर तड़के चार बजे से लेकर सुबह 10 बजे के मध्य जिन ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है, उनका ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा.

सियालदह डिविजन में 190 इएमयू लोकल ट्रेनों को किया गया रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 176 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. यह ट्रेनें 24, 25, 26 और 27 अक्तूबर को रद्द रहेंगी. गुरुवार को 101, शुक्रवार को 55, शनिवार को तीन और रविवार को दो लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है. माना जा रहा है कि चक्रवाती तूफान के मार्ग में दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर और रांची मंडल के कई स्टेशन पड़ने वाले हैं. हावड़ा, खड़गपुर, सांतरागाछी व शालीमार स्टेशन से रवाना होनेवाली ज्यादातर ट्रेनें रद्द की गयी हैं. उधर, गुरुवार रात 8.00 बजे से लेकर अगले दिन 25 अक्तूबर सुबह 10.00 बजे तक सियालदह दक्षिण सेक्शन में 190 से ज्यादा ट्रेन इएमयू ट्रेनों को रद्द किया गया है.

Also Read : Train News : अगर आप बाहर निकलने वाले है तो एक बार जरुर पढ़ ले ये खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >