टॉलीवुड के कलाकारों ने भी जतायी नाराजगी

आरजी कर कांड में सिविक वॉलंटियर संजय राय को अदालत ने दोषी करार दिया है. इस पर उन टॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कोलकाता. आरजी कर कांड में सिविक वॉलंटियर संजय राय को अदालत ने दोषी करार दिया है. इस पर उन टॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. अभिनेत्री चैती घोषाल ने कहा : मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि संजय एकमात्र दोषी है. कोई अकेले इतने नृशंस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है. इतनी बड़ी घटना हो गयी और किसी को पता नहीं चला. अभिनेता किंजल नंद ने कहा कि अभया के माता-पिता का दर्द हम खत्म नहीं कर सकते. लेकिन वे जब तक जीवित रहेंगे, हम उनके साथ खड़े रहने की कोशिश करेंगे. सभी उनके साथ खड़े रह सकते हैं. उर्वशी चक्रवर्ती, देवलीना दत्त, तनिका बसु जैसी कलाकार भी नाखुश दिखीं.

उर्वशी ने कहा कि अपराध से और जो जुड़े थे, उन पर कोई आंच नहीं आयी. यह सोच कर हैरान हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >