टीएमसी के बागी नेता अनुब्रत मंडल को वसूली मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता अनुब्रत मंडल को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत मिल गयी है. वसूली और चोरी के आरोप में उन्हें अग्रिम जमानत दी गयी है. अदालत ने मामले की जांच को लेकर अहम निर्देश भी जारी किये हैं.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता अनुब्रत मंडल को जबरन वसूली और चोरी के आरोप में बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन पुलिस थाना में दर्ज मामले में सोमवार को अग्रिम जमानत दे दी. जस्टिस तीर्थंकर घोष ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि आरोप वर्ष 2021 का है और पुलिस में शिकायत वर्ष 2026 में दर्ज करायी गयी.

10 दिन में जंच अधिकारी के सामने होना होगा पेश

अदालत ने मामले की जांच जारी रहने के मद्देनजर याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो. न्यायाधीश घोष ने निर्देश दिया कि इसके बाद, मामले के जांच अधिकारी जरूरत पड़ने पर जांच के तहत मंडल से पूछताछ के लिए तारीखें तय करेंगे.

अनुब्रत के वकील ने कोर्ट में दी ये दलील

मंडल के वकील ने अपने मुवक्किल को अग्रिम जमानत देने का अनुरोध करते हुए कहा कि चोरी, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के आरोप वर्ष 2021 के हैं. मामले के एक अन्य आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी ने मुझे जेल भिजवाया, टीएमसी के बागी नेता अनुब्रत मंडल ने ममता बनर्जी के भतीजे पर लगाये आरोप

हाल ही में रीतब्रत गुट में शामिल हुए अनुब्रत

अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि मामले की जांच अब भी जारी है. तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिले के पूर्व अध्यक्ष मंडल हाल ही में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से बगावत करने वाले रीतब्रत बनर्जी नीत पार्टी के बागी गुट में शामिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: बीरभूम के बाहुबली अनुब्रत मंडल पर कसा शिकंजा, 2021 के चुनावी दंगे और 30 लाख की ईंट लूट मामले में FIR दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >