खास बातें
TMC Leader Arrested Cash Recovery: पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सफाई अभियान के बीच एक बार फिर भारी मात्रा में नकदी मिलने से हड़कंप मच गया है. पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कद्दावर नेता और नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तारी के बाद तलाशी में मिले नोट
गिरफ्तारी के बाद हुई तलाशी में पुलिस के हाथ नोटों से भरी कई बोरियां लगी हैं. माना जा रहा है कि यह कैश करोड़ों में हो सकता है. इस घटना ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से मिले कैशकांड की यादें ताजा कर दी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बोरियों में छिपाकर रखा गया यह पैसा अवैध वसूली का है या फिर किसी बड़े घोटाले का हिस्सा.
रेड में मिला खजाना : बोरियों में छिपाकर रखे थे नोट
बुधवार को बंगाल पुलिस की एक विशेष टीम ने भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर टीएमसी के नगरपालिका प्रमुख के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान घर के कोनों और गुप्त ठिकानों से बोरियां बरामद हुईं. जब इन्हें खोला गया, तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये. इनमें भारी मात्रा में नकदी ठूंस-ठूंस कर भरी गयी थी.
इसे भी पढ़ें : तृणमूल कांग्रेस के नेता और व्यवसायी के सामने नोटों के ढेर का Video वायरल, क्या है सच?
नोटों की गिनती के लिए मंगवानी पड़ी मशीन
बरामद कैश इतना ज्यादा था कि पुलिस को नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ी. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर कुल रकम का खुलासा नहीं किया गया है. सूत्रों का दावा है कि यह आंकड़ा करोड़ों में है. नकदी के साथ-साथ पुलिस ने जमीन के सौदों और नगरपालिका के टेंडरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किये हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गिरफ्तारी के बाद टीएमसी बैकफुट पर
नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी ने तृणमूल कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. बंगाल पुलिस ने भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार नेता पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति बनायी और सरकारी धन का गबन किया.
बीजेपी ने बोला हमला, टीएमसी ने दी सफाई
इस बरामदगी के बाद बीजेपी ने टीएमसी पर चौतरफा हमला बोला. बीजेपी नेताओं ने कहा कि बोरियों में मिला यह पैसा बंगाल की जनता का खून-पसीना है, जिसे टीएमसी नेताओं ने लूटा है. दूसरी ओर, टीएमसी के जिला नेतृत्व ने इस मामले से दूरी बनाने की कोशिश की है. पार्टी का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो पार्टी उसका बचाव नहीं करेगी.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता में नकली नोटों की छपाई, एसटीएफ ने 3 सप्लायर को किया अरेस्ट
TMC Leader Arrested Cash Recovery: भ्रष्टाचार के सिंडिकेट पर बड़ी चोट
पांशकुड़ा में हुई यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान का हिस्सा मानी जा रही है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही संकेत दिये थे कि नगर पालिकाओं में हुए घोटालों की जांच की जायेगी. शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह कैश स्थानीय स्तर पर अवैध निर्माण की अनुमति देने और सिंडिकेट के जरिये की गयी उगाही का परिणाम हो सकता है.
जांच में हो सकती है ईडी की एंट्री
चूंकि मामला भारी नकदी की बरामदगी से जुड़ा है, इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जल्द ही इस मामले को अपने हाथ में ले सकता है.
इसे भी पढ़ें
2000 व 500 के नोटों का पहाड़, ममता बनर्जी के इस मंत्री की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर मिले 20 करोड़
Arpita Mukherjee, ED Raid: रेड में इतने मिले रुपये की गिनना मुश्किल, ले जाने के लिए मंगाना पड़ा ट्रक
पार्थ चटर्जी का दावा, ‘बिना मुकदमा चलाए एक साल तक जेल में रखा’
