TMC Candidate Nomination Cancelled| कोलकाता, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ही ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक बड़ा झटका लगा है. उनके हाथ से एक सीट निकल गयी है. जी हां, तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है.
कृष्णानगर उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी थे अभिनव भट्टाचार्य
नदिया जिले में कृष्णानगर उत्तर विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन जांच के दौरान शुक्रवार को रद्द कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9 ए’ के तहत उनका नामांकन रद्द हुआ है.
इस वजह से रद्द हुई अभिनव की उम्मीदवारी
इलेक्शन कमीशन से मिली जानकारी के अनुसार, अगर कोई प्रत्याशी सीधे तौर पर किसी सरकारी काम के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है या सरकार के साथ उसके व्यापारिक संबंध हैं, तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अभिनव की जगह सोमनाथ दत्ता लड़ेंगे चुनाव
नामांकन रद्द होने के बाद अभिनव भट्टाचार्य ने इस पूरे घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी अब जैसा कहेगी, उसी हिसाब से वह काम करेंगे. खबर है कि तृणमूल कांग्रेस ने पहले से ही दूसरा उम्मीदवार तैयार रखा था. अभिनव की जगह अब सोमनाथ दत्ता इस सीट से चुनाव लड़ेंगे.
