TMC Organizational Collapse 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर किया, बल्कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उस मजबूत संगठन की कलई भी खोल दी, जिसे कभी ‘अजेय’ माना जाता था. विशेषज्ञों और अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि टीएमसी का यह पतन अचानक नहीं हुआ. इसके पीछे ‘ऑर्गेनाइजेशनल डिके’ यानी संगठनात्मक सड़न और मध्य-स्तर के नेतृत्व का पार्टी से मोहभंग होना सबसे बड़ी वजह रही.
पावर वॉर में उलझ गया था टीएमसी का मिड-लेवल लीडरशिप
जिस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘बूथ प्रबंधन’ जमीन पर पसीना बहा रहा था, उस समय टीएमसी का मिड-लेवल नेतृत्व या तो निष्क्रिय था या फिर पार्टी के भीतर जारी पावर वॉर (अभिषेक बनर्जी बनाम पुराने सिपहसालार) में उलझा हुआ था.
क्यों बेअसर हुआ टीएमसी का स्ट्रीट पावर?
टीएमसी की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी नेटवर्क था, लेकिन इस चुनाव में वह पूरी तरह बिखरा नजर आया. पार्टी के जिला और ब्लॉक स्तर के नेता, जो कभी चुनाव की धुरी होते थे, इस बार दिशाहीन दिखे. भ्रष्टाचार के आरोपों और केंद्रीय एजेंसियों की जांच के डर ने कई नेताओं को चुनावी अभियान से दूर रहने या भाजपा के लिए ‘सॉफ्ट’ होने पर मजबूर कर दिया.
इसे भी पढ़ें : सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
अभिषेक बनाम ओल्ड गार्ड और जवाबदेही का अभाव
पार्टी के भीतर ‘पुराने चावल’ और अभिषेक बनर्जी की ‘नयी टीम’ के बीच चल रही खींचतान ने कार्यकर्ताओं को दो फाड़ कर दिया. इस आंतरिक कलह का फायदा सीधा भाजपा को मिला. निचले स्तर पर नेताओं में यह धारणा घर कर गयी कि केवल दीदी का चेहरा ही उन्हें जिता देगा, जिसके कारण उन्होंने बूथ स्तर पर मेहनत करना छोड़ दिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ब्यूरोक्रेटिक ट्रांजिशन और खिसकती जमीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी की हार के पीछे प्रशासनिक मशीनरी पर पकड़ ढीली होना भी एक बड़ा कारण रहा. चुनाव आयोग ने बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती करके टीएमसी के ‘बाहुबल’ को बेअसर कर दिया. इसकी वजह से उनके कार्यकर्ता घरों से बाहर निकलने और मतदाताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहे.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे
वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण और करप्शन का बोझ
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत लाखों फर्जी नामों के हटाये जाने ने टीएमसी के उस गुप्त वोट बैंक को खत्म कर दिया, जिसके दम पर वे मार्जिन बढ़ाते थे. साथ ही भर्ती घोटाले और राशन घोटाले के आरोपों ने मिड-लेवल नेताओं की छवि जनता के बीच धूमिल कर दी थी, जिससे वे मतदाताओं का भरोसा जीतने में विफल रहे.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय
TMC Organizational Collapse 2026: भाजपा का माइक्रो-मैनेजमेंट पड़ा भारी
टीएमसी अपनी पुरानी रवायतों में उलझी रही, तो भाजपा ने ‘प्रिसिजन स्ट्राइक’ की. भाजपा ने टीएमसी के उन गढ़ों को निशाना बनाया, जहां मध्य-स्तर का नेतृत्व कमजोर था. ‘एस्पिरेशनल बंगाल’ के नारे ने युवा कार्यकर्ताओं को टीएमसी से तोड़कर भाजपा की ओर खींचा. टीएमसी का स्थानीय संरक्षण तंत्र (Patronage system) सत्ता विरोधी लहर के कारण टूट गया, जबकि भाजपा ने अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर मतदाताओं तक पहुंच बनायी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट
तृणमूल के लिए बड़ा सबक
तृणमूल कांग्रेस का यह ‘कोलैप्स’ भविष्य के लिए एक बड़ा सबक है. यह साबित करता है कि केवल करिश्माई नेतृत्व के दम पर संगठन नहीं चलाया जा सकता. अगर मध्य-स्तर की लीडरशिप में असंतोष और सड़न पैदा हो जाये, तो बड़ासे बड़ा किला भी ढह जाता है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?
क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण
