घर से 40 लाख के गहने चोरी के मामले में केयरटेकर समेत तीन हुए गिरफ्तार

पकड़े गये आरोपियों के नाम गणेश दे (32), सनी मंडल (19 और संजय मंडल (42) बताये गये हैं.

चोरी के जेवरात के साथ तारापीठ मंदिर के पास लॉज में जाकर छिपे थे आरोपी कोलकाता. टेंगरा इलाके में स्थित एक घर से 40 लाख रुपये के सोने के जेवरात चुराने के मामले में पुलिस ने घर के केयरटेकर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम गणेश दे (32), सनी मंडल (19 और संजय मंडल (42) बताये गये हैं. चोरी की घटना गत 21 अगस्त से 26 अगस्त के बीच हुई थी. इस दौरान सोने की तीन चेन, सोने की दो चूड़ियां, सोने की दो बाली, सोने की तीन अंगूठी, बच्चों की सोने की दो चूड़ियां, एक राउटर के साथ, तीन मोबाइल फोन की चोरी हुई है. चोरी हुए सामान की कुल कीमत 40 लाख से अधिक बतायी गयी है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से पहले केयरटेकर, कार्तिक मल को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ में कुछ भी हासिल नहीं हुआ. इसके बाद सनी मंडल (19), गणेश डे (32) नामक दो युवकों को इलाके में देखा गया. उनके सीडीआर की जांच की गयी तो पाया गया कि उनके कुछ सहयोगी भी फोन पर उनसे जुड़े पाये गये. जांच में पाया गया कि तारापीठ में दोनों छिपे हुए हैं, जिसके बाद मां काली मंदिर के पास एक लॉज से दोनों को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ की गयी तो पता चला कि चोरी की घटना में एक और साजिशकर्ता शिकायतकर्ता का ड्राइवर शामिल था, इस जानकारी के बाद तीसरे आरोपी संजय मंडल (42) को भी गिरफ्तार कर लिया गया. सभी से पूछताछ करने के बाद चोरी के कुछ सोने के आभूषण बरामद कर लिये गये और उन्हें जब्त कर लिया गया. बाकी चोरी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद करने के लिए आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >