खेलते समय जलाशय में डूबने से तीन बच्चों की मौत

बीरभूमजिले के नलहाटी थाना इलाके के बारा ग्राम उत्तर पाड़ा के दिघीपाड़ स्थित घर के पास मौजूद एक जलाशय में खेलने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी.

बीरभूम के नलहाटी थाना क्षेत्र के दिघीपाड़ की घटना

मृतकों में दो बच्चियां, इलाके में शोक की लहर

प्रतिनिधि, बीरभूम

जिले के नलहाटी थाना इलाके के बारा ग्राम उत्तर पाड़ा के दिघीपाड़ स्थित घर के पास मौजूद एक जलाशय में खेलने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में मातम पसर गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद इलाके में उत्तेजना और तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब बारह बजे घर के पास दो बच्चियां और एक बच्चा खेल रहे थे. खेलते-खेलते वे लोग जलाशय में चले गये और डूब गये. काफी देर बीतने के बाद भी जब बच्चे नजर नहीं आये तो घर के लोग उन्हें तलाशते हुए जलाशय के पास पहुंचे. वहां बच्चों को डूबा देख तत्काल उन्हें बरामद कर रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. जांच में जुटी पुलिस ने मृतकों के नाम नसरीम खातून (4), नूरानी खातून (5) और तमीम शेख (8) बताये हैं. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है. मृतकों के एक परिजन ईदल शेख ने बताया कि स्कूल से आने के बाद तीनों बच्चे खेलने के लिए निकले थे. थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने उन्हें जलाशय में डूबी अवस्था में पाया. इस घटना के पीछे और कोई कारण तो नहीं, इसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >