400 ग्राम सोने के बंटवारे को लेकर की गयी थी हत्या !

हजरत लश्कर की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोहम्मद जलील गाजी से प्राथमिक पूछताछ में 400 ग्राम सोने के बंटवारे को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आयी है.

बारासात. दत्तपुकुर थाना अंतर्गत छोटो जागुलिया के मालियापुर ग्राम में हजरत लश्कर की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोहम्मद जलील गाजी से प्राथमिक पूछताछ में 400 ग्राम सोने के बंटवारे को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आयी है.

पुलिस फिलहाल जलील, ओबेदुल्ला मोल्ला और उसकी पत्नी निशा उर्फ पूजा दास और उसकी सहेली सुफिया खातून से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, अब तक हजरत लश्कर का सिर नहीं मिल पाया है. मालूम रहे कि तीन फरवरी को मालियापुर ग्राम में खेत से हजरत की सिर कटी लाश मिली थी. इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि 400 ग्राम सोना कहीं से चोरी किया गया था. इसमें हिस्सा नहीं मिलने पर ओबेदुल्ला और जलील नाराज थे. इसके कारण ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि जलील के बयान की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >