बंगाल में उपद्रव, भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्गापुर के कई घरों के बिजली काटने का आरोप

Bengal Election: जिस घरों की बिजली काटी गयी है वो तृणमूल समर्थक बताये जा रहे हैं. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. मामला शांत करने का प्रयास जारी है.

Bengal Election: दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पश्चिम विधान सभा सीट के 21 नंबर वार्ड अंतर्गत चासी पाड़ा इलाके में बीती रात जमकर उपद्रव मचाया गया. तृणमूल समर्थकों का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके के कई घरों में बिजली कनेक्शन काट दिये. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली के खंभों और घरों पर लगाए गए तृणमूल के झंडे और बैनर को उखाड़ फेंका. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कवि दत्त के समर्थन में लगे बैनर और झंडे को सड़क पर फेंक दिया.

देर रात हुई घटना

घटना को लेकर गुरुवार सुबह से इलाके में तनाव देखा जा रहा है. इलाके की महिलाओं ने कहा कि बीती रात करीब एक बजे अचानक घर की बिजली कट गई. सभी ने सोचा कि शायद बिजली चली गई है. सुबह उठ कर देखा तो घर के पास बिजली के खंभे से बिजली का तार टूट कर नीचे झुल रहा है. ऐसी घटना कई घरों में की गई है. महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे बीजेपी का हाथ है. बीजेपी समर्थित युवकों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है. रात हुई इस घटना की खबर मिलते ही दुर्गापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. गुस्सा और आक्रोश से भरे लोगों को पुलिस ने समझाया. इलाके के लोगों को शांत करने का प्रयास दोपहर तक जारी रहा. घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म है. बीजेपी एवं तृणमूल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है. तृणमूल के लोगों का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपित लोगों पर कार्रवाई करे.

Also Read: बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >