पश्चिम बंगाल में पकड़े गए 14 बांग्लादेशी, नकली आधार समेत मिले कई दस्तावेज

Bengal News: पश्चिम बंगाल में RPF ने 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. इसमें महिलाएं और बच्चे भी हैं. इन लोगों के पास नकली आधार कार्ड भी मिले हैं.

Bengal News: कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF)ने एक घुसपैठ अभियान का खुलासा किया है. जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. इनमें चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के पास आधार कार्ड भी मिले हैं. उसकी जांच करने के बाद पाया गया कि सभी आधार कार्ड नकली थे. गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है.

रूटीन ट्रेन चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर बिप्लब दत्ता ने कहा कि इन लोगों की गिरफ्तार खास इनपुट और रूटीन ट्रेन चेकिंग के दौरान पर की गई थी. उन्होंने बताया कि इंस्पेक्शन के दौरान संदिग्ध लोगों की पहचान की गई, जिससे उनके डॉक्यूमेंट्स का और वेरिफिकेशन किया गया. सोर्स की जानकारी के आधार पर हमारे स्टाफ ने ट्रेनों का इंस्पेक्शन करते समय कई संदिग्ध लोगों की पहचान की. उनके आधार कार्ड वेरिफाई करने पर पता चला कि डॉक्यूमेंट्स नकली लगे थे. इसके बाद हमने 5 पुरुषों, 5 महिलाओं और 4 बच्चों को हिरासत में ले लिया है. ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं.

नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद

इंस्पेक्टर बिप्लब दत्ता ने कहा- हमने इन लोगों के पास से नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद की है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि ये लोग काम की तलाश में कश्मीर जा रहे थे. इससे पहले 13 मार्च को, दिल्ली पुलिस के आउटर डिस्ट्रिक्ट के फॉरेनर सेल ने 10 बांग्लादेशी को पकड़ा था, जिन पर कथित तौर पर नकली मेडिकल वीजा अरेंजमेंट का इस्तेमाल करने का आरोप है. हिरासत में लिए गए गैर-कानूनी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने शुरू की है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गैर-कानूनी इमिग्रेशन के खिलाफ अभियान

आउटर डिस्ट्रिक्ट के फॉरेनर सेल ने अपने अधिकार क्षेत्र में गैर-कानूनी इमिग्रेशन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है. जिसके तहत टीमें लगातार वेरिफिकेशन कर रही हैं. जरूरी इंटेलिजेंस इकट्ठा कर रही हैं और बिना वैलिड भारतीय डॉक्यूमेंट्स के इलाके में रहने वाले लोगों की पहचान कर रही हैं. ऑपरेशन के लिए फॉरेनर सेल की एक डेडिकेटेड टीम बनाई गई थी. टीम को कुछ विदेशी नागरिकों के बारे में खास जानकारी मिली, जिन पर शक था कि वे बांग्लादेशी हैं और अपने वीजा खत्म होने के बाद भी इलाके में रह रहे थे.

Also Read: हिंदुओं को वोटर बनने से रोकना चाहती है ममता, तृणमूल के ‘लीक’ हुए फॉर्म 6 पर भाजपा ने पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >