गवाह को मारने की साजिश रचने वाले ड्राइवर का दामाद गिरफ्तार

गवाह भोला घोष ने शेख शाहजहां और उसके समर्थकों के साथ कुल आठ लोगों के खिलाफ उसकी हत्या की साजिश रचने की शिकायत दर्ज करायी है.

बशीरहाट. गवाह भोला घोष ने शेख शाहजहां और उसके समर्थकों के साथ कुल आठ लोगों के खिलाफ उसकी हत्या की साजिश रचने की शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत मिलने के बाद नजत पुलिस नामजद लोगों की तलाशी तेज कर दी है. बुधवार रात को पुलिस को इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता ट्रक चालक के दामाद को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक चालक अलीम मंडल के गिरफ्तार दामाद का नाम मोशिबुर रहमान बताया गया है. शिकायत के आधार पर नजत थाने की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार है. नजत थाने की पुलिस ने इस घटना में शामिल होने के शक में हत्या का आरोपी ड्राइवर अलीम मंडल के दामाद मोशिबुर रहमान को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अलीम मंडल के दामाद मोशिबुर रहमान को अपनी कस्टडी में लेकर घटना की जांच शुरू की है. पुलिस कस्टडी के लिए अर्जी देने के बाद उसे गुरुवार को बशीरहाट कोर्ट पेश किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार अलीम मंडल कहां छिपा है, यह पता लगाने के लिए उससे भी पूछताछ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANDIP TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >