घर के सामने मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

शहर के पाटुली इलाके में एक युवक की रहस्यमय मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान टोटोन आईच (31) के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही जांच, दोस्तों से हुई पूछताछ

संवाददाता, कोलकाता

शहर के पाटुली इलाके में एक युवक की रहस्यमय मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान टोटोन आईच (31) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बुधवार देर रात उसे अचेत हालत में उसके घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ पाया. वे टोटोन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार का आरोप है कि उसके दोस्तों ने ही टोटोन की हत्या की है. बताया गया है कि टोटोन पाटुली थाना क्षेत्र के रवींद्र पल्ली का निवासी था. परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि टोटोन मंगलवार को दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया था. लेकिन वह उस दिन घर नहीं लौटा. बुधवार देर रात पड़ोसियों ने टोटन को उसके घर के सामने ही सड़क पर बेहोश पड़ा पाया. जिसे अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत होने की पुष्टि की गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने स्थानीय थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि टोटोन की हत्या की गयी है. बाघाजतीन में वह जिस स्थान पर अपने दोस्तों के साथ गया था, वह घर से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है. वहां ऐसा क्या हुआ कि टोटोन की जान चली गयी? उनकी आशंका है कि दोस्तों ने ही उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है. सूत्रों के अनुसार, टोटोन के दोस्तों ने परिवार को बताया कि वे पिकनिक की रात बाघाजतीन बाजार में गये थे. यहीं उनका दूसरे युवकों से झगड़ा हुआ था, तभी वह मारपीट में जख्मी हो गया था, लेकिन उसकी मौत हो जायेगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की. इस घटना में टोटोन के परिवार और स्थानीय लोगों के आरोप उसके दोस्तों पर हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >