फंदे से लटका मिला मंदिर के पुरोहित का शव

मध्य हावड़ा के नेताजी सुभाष रोड स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वरी मंदिर के प्रधान पुरोहित कंचन गांगुली (55) का शव उनके घर से फंदे से लटकता पाया गया.

हावड़ा. मध्य हावड़ा के नेताजी सुभाष रोड स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वरी मंदिर के प्रधान पुरोहित कंचन गांगुली (55) का शव उनके घर से फंदे से लटकता पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.जानकारी के अनुसार, कंचन गांगुली अपने बेटे के साथ रहते थे, जबकि उनकी पत्नी बेंगलुरु में एक आइटी कंपनी में कार्यरत हैं. सोमवार दोपहर उनका शव मंदिर के गर्भगृह के पास उनके घर से फंदे से लटका मिला. दोपहर को बेटा स्कूल गया था. मंदिर के दूसरे पुजारी भी उस समय वहां नहीं थे. उसी समय यह घटना हुई. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का खुलासा होगा.स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उन्हें सुनवाई के लिए नोटिस मिला था. जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे. इसके अलावा, उनकी पत्नी के साथ मनमुटाव की जानकारी भी मिली है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सिद्धेश्वरी मंदिर कालीबाबू बाजार के पास स्थित है और 300 साल से अधिक पुराना है. यह मध्य व दक्षिण हावड़ा में काफी प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >