असम से किशोरी को अगवा कर पहुंचा जोड़ाबागान, अरेस्ट

असम में रहनेवाली एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण कर उसे असम से कोलकाता के जोड़ाबागान में लाकर छिपाकर रखने वाले आरोपी को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

संवाददाता, कोलकाता

असम में रहनेवाली एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण कर उसे असम से कोलकाता के जोड़ाबागान में लाकर छिपाकर रखने वाले आरोपी को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी का नाम इंजमामउल हक बताया गया है.

गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद असम के रंजिया थाने की पुलिस ने कोलकाता आकर जोड़ाबागान इलाके से इंजमामउल हक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि गत 27 अगस्त को इंजमाम उस किशोरी के साथ असम से कोलकाता के बड़तला इलाके में पहुंचा था. उसे सोमवार रात को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को आरोपी युवक को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को 6 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड में भेजने का निर्देश दिया. आरोपी को असम पुलिस अपने साथ असम ले जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >