तारापीठ होटल अग्निकांड: कई लोग अब भी लापता, शव की तलाश में खंगाले जा रहे तालाब

तारापीठ के एक होटल में भीषण अग्निकांड के बाद नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई लोग अभी भी लापता हैं, जिससे होटल कर्मचारियों द्वारा तालाब में शव छुपाए जाने की आशंका जताई जा रही है. बचाव दल इस महत्वपूर्ण तलाशी अभियान में जुटा है.

तारापीठ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

भीषण अग्निकांड के बाद आज सुबह तक होटल में ठहरे कई लोगों की कोई सूचना नहीं है. शंका जतायी जा रही है कि होटल के कर्मचारियों ने होटल के पीछे स्थित तालाब में शव छुपा दिये हैं. डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम अब तलाब को खंगाल रही है. पुलिस-प्रशासन की नजर इस पूरे ऑपरेशन पर है.

प्रशासन की नजर अभियान पर

सुबह से ही डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम तालाब में उतरकर तलाशी ले रही है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं. हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन की ओर से यह अभियान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भीषण आग में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घटना के बाद कई लोग लापता

घटना के बाद से ही लापता लोगों को लेकर भी तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. ऐसे में पुलिस-प्रशासन किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं करना चाहता. तालाब में तलाशी अभियान शुरू होने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई है. प्रशासन की कोशिश है कि तलाशी अभियान के जरिए यह स्पष्ट किया जा सके कि तालाब में किसी व्यक्ति के शव या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं या नहीं.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >